1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी बाजारों की कमजोरी से रेड जोन में Stock Market, जानिए Sensex Nifty के किन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल

विदेशी बाजारों की कमजोरी से रेड जोन में Stock Market, जानिए Sensex Nifty के किन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल

 Published : Dec 15, 2022 10:39 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 10:39 am IST

बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 186.74 अंक गिरकर 62,491.17 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 51.95 अंक टूटकर 18,608.35 अंक पर था।

Stock Market Latest updates - India TV Hindi
Stock Market Latest updates Image Source : FILE

अमेरिका एवं एशिया के प्रमुख विदेशी बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार के शुरुआती कारोबार में देश के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं। घरेलू बाजार में आईटी सेक्टर में बिकवाली के बीच सेंसेक्स आज 185 अंक लुढ़क कर खुला। वहीं निफ्टी में भी करीब 35 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है। 

बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 186.74 अंक गिरकर 62,491.17 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 51.95 अंक टूटकर 18,608.35 अंक पर था। पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 144.61 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,677.91 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.30 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,660.30 अंक पर बंद हुआ था।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा उठापटक 

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को नुकसान में बंद हुए थे।  

विदेशी खरीदारों का रुझान जारी 

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रुप से 372.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 82.16 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा