1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market: शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी तेज गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 17800 के नीचे फिसला

Stock Market: शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी तेज गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 17800 के नीचे फिसला

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Aug 19, 2022 12:54 pm IST,  Updated : Aug 19, 2022 12:54 pm IST

दोपहर 12.44 बजे तक Sensex 573 अंकों की गिरावट के साथ 59724 पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 165 अंकों की गिरावट के साथ 17791पर था।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : PTI

Stock Market:  शेयर बाजार ने आज शुरुआत तो हरे निशान के साथ हुई, लेकिन बाजार में यह तेजी टिक नहीं पाई और दो घंटे के भीतर शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 12.30 बजे दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक दोपहर 12.44 बजे तक सेंसेक्स 573 अंकों की गिरावट के साथ 59724 पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 165 अंकों की गिरावट के साथ 17791पर था। 

इससे पहले वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रूख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गई और यह 113 अंक चढ़ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 113.2 अंक बढ़कर 60,411.20 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 35.7 अंक चढ़कर 17,992.20 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद दोनों ही मानक सूचकांक अस्थिर हो गए और लाभ तथा नुकसान के बीच कारोबार करते रहे। 

आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाइटन, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, पॉवर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट हुई। 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में सियोल और शंघाई लाल निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि तोक्यो और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में कमजोर खुला लेकिन अंत में 37.87 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,298 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.25 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,956.50 अंक पर बंद हुआ था। 

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत गिरकर 96.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,706 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा