1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हफ्ते के आखिरी दिन स्टॉक मार्केट में मिला जुला कारोबार, सेंसेक्स 110 अंक से अधिक टूटा निफ्टी 17,200 पर

हफ्ते के आखिरी दिन स्टॉक मार्केट में मिला जुला कारोबार, सेंसेक्स 110 अंक से अधिक टूटा निफ्टी 17,200 पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 25, 2022 11:28 am IST,  Updated : Mar 25, 2022 11:28 am IST

एनएसई का निफ्टी भी 18.25 अंक की कमजोरी के साथ 17,204.50 अंक पर आ गया था।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : AP

Highlights

  • सेंसेक्स 111.14 अंकों की गिरावट के साथ 57,484.54 अंक पर
  • एनएसई का निफ्टी भी 18.25 अंक की कमजोरी के साथ 17,204.50 अंक पर
  • टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और HDFC बैंक

मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रूख के बीच मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण घरेलू शेयर बाजार बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 110 अंकों से अधिक गिर गया। तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 111.14 अंकों की गिरावट के साथ 57,484.54 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 18.25 अंक की कमजोरी के साथ 17,204.50 अंक पर आ गया था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को शुरुआती कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर फायदे में रहे। पिछले कारोबारी दिवस बृहस्पतिवार को भी बाजार गिरावट पर रहे थे। 89.14 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,595.68 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.90 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,222.75 अंक पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 119.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को भारतीय बाजार में 1,740.71 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा