Wednesday, January 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार के लिए मुनाफेमंद रहा ये सप्ताह, शुक्रवार को सेंसेक्स 105 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17800 के पार बंद

शेयर बाजार के लिए मुनाफेमंद रहा ये सप्ताह, शुक्रवार को सेंसेक्स 105 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17800 के पार बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 34.60 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,833.35 अंक पर बंद हुआ।

Edited By: Sachin Chaturvedi @sachinbakul
Published : Sep 09, 2022 07:17 pm IST, Updated : Sep 09, 2022 07:17 pm IST
Stock Market- India TV Paisa
Photo:FILE Stock Market

शेयर बाजार के लिए मौजूदा सप्ताह काफी मुनाफेमंद रहा। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 989.81 अंक यानी 1.68 प्रतिशत तथा निफ्टी में 293.90 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के साथ घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 104.92 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 59,793.14 अंक पर बंद हुआ। 

कारोबार के दौरान यह एक समय 431.58 अंक चढ़कर 60,119.80 के पार पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 34.60 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,833.35 अंक पर बंद हुआ। 

आज इन शेयरों में हुआ नफा और नुकसान

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 3.32 प्रतिशत की तेजी रही। इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, विप्रो और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें 1.94 प्रतिशत तक की गिरावट रही। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

जयोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ष्वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ घरेलू शेयर बाजारों की शुरूआत मजबूत रही। हालांकि, 60,000 अंक के मनोवैज्ञानिक अंक को पार करने के बाद मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार में बढ़त सीमित हो गई।ष् उन्होंने कहा, ष्अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन की ब्याज दर को लेकर आक्रामक टिप्पणी और यूरोपीय बैंक के नीतिगत दर में 0.75 प्रतिशत वृद्धि के निवेशकों के आकलन के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आई।

विदेशी बाजारों का हाल 

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में तेजी रही। वहीं, यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त में बंद हुए। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.73 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 90.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,913.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement