1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Summer Special Train: दिल्ली से हावड़ा-रांची के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और शेड्यूल

Summer Special Train: दिल्ली से हावड़ा-रांची के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और शेड्यूल

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 12, 2026 11:06 pm IST,  Updated : May 12, 2026 11:06 pm IST

गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने दिल्ली से हावड़ा, रांची, दानकुनी और टाटानगर के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

दिल्ली से चलने वाली...- India TV Hindi
दिल्ली से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन Image Source : CANVA

गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के चलते इन दिनों पूर्व दिशा की ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए रेलवे ने कई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। दिल्ली से हावड़ा, रांची, दानकुनी और टाटानगर जाने वाले यात्रियों को अब काफी राहत मिलने वाली है। रेलवे के मुताबिक इन ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच के साथ कुछ ट्रेनों में एसी कोच की सुविधा भी मिलेगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और दानकुनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 03009 नंबर की ट्रेन 16 मई से 27 जून तक हर शनिवार को दानकुनी से रात 12:30 बजे चलेगी। वापसी में 03010 नंबर की ट्रेन 17 मई से 28 जून तक हर रविवार को दोपहर 3 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, गया, प्रयागराज, गोविंदपुरी और इटावा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन

दिल्ली और हावड़ा के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 08057 नंबर की ट्रेन 22 मई को हावड़ा से शाम 5:15 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में 08058 नंबर की ट्रेन 25 मई को नई दिल्ली से तड़के 2:15 बजे चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन खड़गपुर, बांकुरा, आद्रा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी।

पुरानी दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन

रांची जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। 08639 नंबर की ट्रेन 23 मई को रांची से सुबह 3:30 बजे चलेगी। वापसी में 08640 नंबर की ट्रेन 25 मई को पुरानी दिल्ली से रात 1:25 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, प्रयागराज और गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा।

टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने टाटानगर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 08183 नंबर की ट्रेन 23 मई को रात 12:30 बजे टाटानगर से रवाना होगी। वापसी में 08184 नंबर की ट्रेन 25 मई को आनंद विहार से रात 1:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, गया और प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी।

यात्रियों को मिलेगा फायदा

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती है, इसलिए एक्स्ट्रा ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों से पूर्वांचल, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा