Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Sundar Pichai Salary: सुंदर पिचाई की सैलरी में बंपर इजाफा, Google का नया ऑफर सुनकर हैरान हो जाएंगे आप!

Sundar Pichai Salary: सुंदर पिचाई की सैलरी में बंपर इजाफा, Google का नया ऑफर सुनकर हैरान हो जाएंगे आप!

Edited By: Shivendra Singh Published : Mar 07, 2026 09:01 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 09:01 pm IST

गूगल ने अपने सीईओ सुंदर पिचाई को ऐसा नया सैलरी पैकेज दिया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। कंपनी ने पिचाई के कुल संभावित वेतन पैकेज को बढ़ाकर करीब 692 मिलियन डॉलर (लगभग ₹6,361 करोड़) कर दिया है। यह राशि अगले तीन वर्षों में प्रदर्शन के आधार पर मिल सकती है।

सुंदर पिचाई की सैलरी- India TV Paisa
Photo:X (TWITTER) सुंदर पिचाई की सैलरी

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई को एक ऐसा सैलरी पैकेज ऑफर किया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। कंपनी ने पिचाई की कुल संभावित कमाई को अगले तीन साल में करीब 692 मिलियन डॉलर (लगभग ₹6361 करोड़) तक बढ़ा दिया है। इस डील के बाद पिचाई दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीईओ में शामिल हो गए हैं।

पिचाई के इस पैकेज का बड़ा हिस्सा परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स (PSUs) से जुड़ा हुआ है। इन स्टॉक्स की टारगेट वैल्यू करीब 126 मिलियन डॉलर बताई गई है। यह स्टॉक दो हिस्सों में दिया जाएगा और इसकी असली कीमत इस बात पर निर्भर करेगी कि गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक शेयर बाजार में कितना अच्छा प्रदर्शन करती है। अगर अल्फाबेट अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन करती है, तो यह राशि दोगुनी होकर 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। वहीं अगर प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा तो इसका भुगतान घट भी सकता है।

हर साल मिलेगी अलग से सैलरी और स्टॉक

पिचाई को केवल स्टॉक ही नहीं, बल्कि कंपनी की ओर से हर साल 2 मिलियन डॉलर (करीब ₹16 करोड़) की बेस सैलरी भी मिलती रहेगी। इसके अलावा उन्हें अगले तीन साल में करीब 84 मिलियन डॉलर के एक्स्ट्रा स्टॉक भी दिए जाएंगे, जो हर महीने धीरे-धीरे वेस्ट होते रहेंगे।

Waymo और Wing से भी जुड़ा है बड़ा इनाम

गूगल ने पिचाई के पैकेज में दो नए स्टॉक इंसेंटिव भी जोड़े हैं। इनमें कंपनी की सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी यूनिट Waymo और ड्रोन डिलीवरी स्टार्टअप Wing Aviation की ग्रोथ से जुड़ा बोनस शामिल है। अगर इन दोनों बिजनेस का प्रदर्शन बेहतर रहा तो पिचाई को 350 मिलियन डॉलर तक का अतिरिक्त इनाम मिल सकता है। इसका मतलब है कि कुल पैकेज का मूल्य काफी बढ़ सकता है।

2015 से संभाल रहे हैं गूगल की कमान

सुंदर पिचाई ने अगस्त 2015 में गूगल के सीईओ का पद संभाला था। उनके नेतृत्व में कंपनी की मार्केट वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। उस समय कंपनी की वैल्यू करीब 535 बिलियन डॉलर थी, जो अब बढ़कर लगभग 3.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है।

पिचाई की कुल संपत्ति भी बढ़ी

कंपनी की तेजी से बढ़ती वैल्यू का असर पिचाई की पर्सनल संपत्ति पर भी पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 1.5 बिलियन डॉलर आंकी जाती है। पिचाई और उनकी पत्नी के पास मिलाकर 16.7 लाख गूगल शेयर भी हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement