1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. T20 World Cup: भारत में नहीं देख पाएंगे टी20 वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट, घाटे की वजह से ब्रॉडकास्टिंग से हटा JioStar

T20 World Cup: भारत में नहीं देख पाएंगे टी20 वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट, घाटे की वजह से ब्रॉडकास्टिंग से हटा JioStar

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 08, 2025 05:19 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 05:44 pm IST

देश के प्रमुख डिजिटल ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की लाइव ब्रॉडकास्टिंग से पीछे हट गया है।

T20 World Cup, T20 World Cup 2026, T20 World Cup live telecast, jio, jio hotstar, jiostar, how to wa- India TV Hindi
संकट में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की लाइव ब्रॉडकास्टिंग Image Source : BCCI

ICC T20 World Cup 2026: भारत के करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। देश के प्रमुख डिजिटल ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की लाइव ब्रॉडकास्टिंग से पीछे हट गया है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियोस्टार ने घाटे की वजह से भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप की लाइव ब्रॉडकास्टिंग से हट गया है। JioStar ने खेल की गवर्निंग बॉडी को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वो भारी वित्तीय नुकसान की वजह से अपनी चार साल की इंडिया मीडिया-राइट्स डील के बाकी बचे दो साल सर्विस नहीं दे सकता है।

कोई भी दूसरी कंपनी नहीं करना चाहती ब्रॉडकास्टिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंट्रोल वाली कंपनी जियोस्टार के इस बयान के बाद न सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस की टेंशन बढ़ गई है, बल्कि आईसीसी की भी नींदें उड़ी हुई हैं। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने ईटी को बताया कि जियोस्टार के इस संकेत के साथ कि वो 2027 तक चलने वाले कॉन्ट्रैक्ट से हट जाएगा, ICC ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI), नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से भारत के मीडिया राइट्स लेने के लिए संपर्क किया है। हालांकि, अभी तक किसी भी प्लेटफॉर्म ने प्राइसिंग और मुनाफे से जुड़ी चिंताओं की वजह से टी20 विश्व कप की लाइव ब्रॉडकास्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ऐसे में ICC का सिरदर्द और भी ज्यादा बढ़ गया है।

किन परिस्थितियों में अटक सकती है लाइव ब्रॉडकास्टिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, एक रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, Viacom18 के साथ मर्ज होने से पहले स्टार इंडिया को 31 मार्च, 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 12,548 करोड़ का नुकसान हुआ था। ये नुकसान खासतौर पर ICC मीडिया-राइट्स डील से जुड़े एक मुश्किल कॉन्ट्रैक्ट के लिए 12,319 करोड़ रुपये के प्रोविजन की वजह से हुआ था। ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के कुल रेवेन्यू में भारत की करीब 80% हिस्सेदारी है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच अगर आईसीसी को कोई नया ब्रॉडकास्टर नहीं मिलता है तो भारत में टी20 विश्व कप की लाइव ब्रॉडकास्टिंग अटक सकती है और क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल फोन पर विश्व कप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा