1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा ग्रुप के इस अधिकारी को मिला ₹28,00,00,000 का सैलरी पैकेज, ₹1,67,00,000 थी बेसिक सैलरी

टाटा ग्रुप के इस अधिकारी को मिला ₹28,00,00,000 का सैलरी पैकेज, ₹1,67,00,000 थी बेसिक सैलरी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : May 16, 2026 04:10 pm IST,  Updated : May 16, 2026 04:10 pm IST

भारत में जूनियर और मिड लेवल के कर्मचारियों के एवरेज एनुअल सैलरी में 4.5 प्रतिशत से 7.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि बढ़िया प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को डबल डिजिट में सैलरी हाइक मिला।

K. Krithivasan, tcs, tcs ceo, tcs md, tcs ceo K. Krithivasan, tata consultancy services, tcs ceo K. - India TV Hindi
टाटा Image Source : PTI

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज), देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। टीसीएस के सीईओ और एमडी के. कृतिवासन का सैलरी पैकेज करोड़ों रुपये में है। टीसीएस द्वारा जारी किए गए ताजा वार्षिक रिपोर्ट से मालूम चला कि के. कृतिवासन को वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 28 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिला। सीईओ का ये पैकेज, पिछले साल की तुलना में 6.3 प्रतिशत ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप और टीसीएस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया और पूरे वित्त वर्ष के लिए सिर्फ 4.2 लाख रुपये की मीटिंग फीस प्राप्त की। 

कृतिवासन को प्रदर्शन-आधारित कमीशन के रूप में मिले 25 करोड़ रुपये

कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, ''नीति के अनुसार, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कंपनी से कमीशन नहीं लिया है, इसलिए इसका उल्लेख नहीं किया गया है।'' कृतिवासन के 2025-26 के सैलरी पैकेज में 1.67 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी, 1.43 करोड़ रुपये के बेनिफिट्स, सुविधाएं और भत्ते और 25 करोड़ रुपये का प्रदर्शन-आधारित कमीशन शामिल था। आईटी सेक्टर की इस प्रमुख कंपनी की वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ की सैलरी टीसीएस कर्मचारियों की एवरेज सैलरी से 332.8 गुना ज्यादा था। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कर्मचारियों की एवरेज सैलरी में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 

वित्त वर्ष 2025-26 में कैसा रहा टीसीएस का वित्तीय प्रदर्शन

भारत में जूनियर और मिड लेवल के कर्मचारियों के एवरेज एनुअल सैलरी में 4.5 प्रतिशत से 7.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि बढ़िया प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को डबल डिजिट में सैलरी हाइक मिला। बताते चलें कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में टीसीएस का नेट प्रॉफिट 12.22 प्रतिशत बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.35 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 49,210 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में ये 48,553 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 9.64 प्रतिशत बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पूरे वित्त वर्ष के लिए ये 4.58 प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा