1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बजट पेश होने से पहले हो गए ये 5 बड़े बदलाव, पूरे महीने आम जनता की जेब पर करेंगे असर

बजट पेश होने से पहले हो गए ये 5 बड़े बदलाव, पूरे महीने आम जनता की जेब पर करेंगे असर

 Published : Feb 01, 2023 06:21 am IST,  Updated : Feb 01, 2023 07:34 am IST

Feb Month Changes: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इस बजट में कई अहम घोषणाएं होने की उम्मीद है।

feb month 5 big changes- India TV Hindi
आज से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव Image Source : INDIA TV

Feb Month 5 Big Changes: आज आम बजट पेश होने जा रहा है। बजट का इंतजार सभी को बेसब्री से है। इसमें कई ऐसी घोषणाएं हो सकती है कि जो हमारे-आपके जीवन पर सीधा असर डालेंगे। इसके इतर आपको बता दें​ कि फरवरी की पहली तारीख से कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। इसमें बैकिंग से लेकर कई जरूरी नियम शामिल हैं, जिसका असर सीधा अपकी जेब पर होगा। तो आइए जानते हैं कि आज यानि 1 फरवरी से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं। 

1. क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान पर चार्ज 

एक फरवरी से क्रेडिट कार्ड से किराया चुकाना महंगा होने जा रहा है। दरअसल, कल से क्रेडिट कार्ड से रेंट देने पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा। इसके अलावा कैलेंडर महीने के दूसरे रेंटल ट्रांजैक्शन से 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाएगा। यह बदलाव बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक ने किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स करने पर एक फीसदी का शुल्क लगेगा। बीओबी का यह नियम 1 फरवरी, 2023 से लागू होगा। 

2. टाटा की गाड़ियां होंगी महंगी 

मारुति के बाद टाटा की गाड़ियां भी 1 फरवरी से महंगी होने जा रही है। टाटा ने बढ़ी लागत की भरपाई के लिए कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी 2023 से वैरिएंट और मॉडल के आधार पर टाटा की गाड़ियां में औसत 1.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी। 

3. पुराने वाहन होंगे जब्त

नेशनल स्क्रैपीज पॉलिसी के तहत अब गौतमबुद्ध नगर में भी परिवहन विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1 फरवरी, 2023 से 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को जब्त कर स्क्रैप किया जाएगा। प्रशासन की ओर से हाल ही में यह फैसला लिया गया है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2022 को परिवहन विभाग ने पेट्रोल इंजन वाले 15 साल और डीजल इंजन वाले 10 साल से ज्यादा पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन पहले ही रद्द कर दिया था।  

4. रसोई गैस हो सकता है महंगा 

हर महीने की पहली तारीख को सरकार एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव करती है। ऐसे में 1 फरवरी से रसोई गैसा सस्ता या महंगा हो सकता है। 

5. पेश होगा आम बजट 

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इस बजट में कई अहम घोषणाएं होने की उम्मीद है। इस बार नौकरीपेशा वर्ग को इनकम टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही किसानों को भी सौगात मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा