1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ये हैं दुनिया के टॉप-10 सबसे कंजस्टेड शहर, भारत के 2 भी शामिल, दिल्ली-मुंबई लिस्ट से बाहर

ये हैं दुनिया के टॉप-10 सबसे कंजस्टेड शहर, भारत के 2 भी शामिल, दिल्ली-मुंबई लिस्ट से बाहर

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 03, 2024 05:23 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 05:24 pm IST

World's most congested cities 2023 : दुनिया के टॉप-10 सबसे कंजस्टेड शहरों की लिस्ट में लंदन पहले स्थान पर है। बेंगलुरु का इस लिस्ट में छठा और पुणे का सातवां स्थान है।

सबसे कंजस्टेड शहर- India TV Hindi
सबसे कंजस्टेड शहर Image Source : PIXABAY

World's most congested cities 2023 : क्या आप जानना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे कंजस्टेड शहर कौन-सा है। कंजस्टेड यानी ऐसा शहर जहां बहुत भीड़-भाड़ हो। जिस शहर की सड़कों पर गाड़ी चलाना अत्यधिक ट्रैफिक के चलते मुश्किल हो। टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2023 ने दुनिया के टॉप-10 सबसे कंजस्टेड शहरों की लिस्ट जारी की है। यह इंडेक्स बताती है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के ट्रैफिक में थोड़ा सुधार आया है। पहले इस इंडेक्स में भारत का बेंगलुरु दूसरे स्थान पर था। लेकिन 2023 में शहर का कंजेशन लेवल गिरने के कारण यह छठे स्थान पर आ गया है।

पुणे भी लिस्ट में शामिल

साल 2022 में बेंगलुरु में 10 किलोमीटर ड्राइव करने में औसतन 30 मिनट लगते थे। साल 2023 में इस दूरी के लिए ट्रैवल टाइम गिरकर 28 मिनट पर आ गया। भारत एक और शहर इस लिस्ट में शामिल है। पुणे भी दुनिया के टॉप-10 सबसे कंजस्टेड शहरों में शामिल है। टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स के अनुसार, साल 2023 में पुणे में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 27 मिनट और 50 सेकंड लगे। साल 2022 की तुलना में यह टाइम 30 सेकंड बढ़ा है।

लंदन टॉप पर

अब आप जानना चाहेंगे कि इस लिस्ट में पहले स्थान पर कौन है। यानी दुनिया का सबसे कंजस्टेड शहर कौन सा है। दुनिया के सबसे कंजस्टेड शहर के रूप में लंदन ने एक बार फिर अपनी पोजीशन दोहराई है। लदंन में साल 2023 में 10 किलोमीटर की दूरी तक ड्राइव करने में औसतन 37 मिनट और 20 सेकंड लगे। यह दुनिया में सबसे अधिक ट्रैवल टाइम है।

दिल्ली और मुंबई का क्या है हाल

देश की राजधानी नई दिल्ली दुनिया की 44वीं सबसे कंजस्टेड सिटी है। यहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 21 मिनट 40 सेकंड लगे। वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई इस मामले में 54वें स्थान पर है। यहां 2023 में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 21 मिनट 20 सेकंड लगे।

टॉम टॉम ट्रैफिक ने इस इडेंक्स के लिए 55 देशों के 387 शहरों का डेटा लिया और उनके औसत ट्रैवल टाइम की तुलना की। इंडेक्स के टॉप-10 शहर निम्न हैं:

1. लंदन

2. डबलिन
3. टोरंटो
4. मिलान
5. लिमा
6. बेंगलुरु
7. पुणे
8. बुखारेस्ट
9. मनीला
10. ब्रसेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा