Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Trains Cancelled: 1 दिसंबर से 3 मार्च तक रद्द रहेंगी ये 24 ट्रेनें, कोहरे की वजह से रेलवे ने लिया फैसला

Trains Cancelled: 1 दिसंबर से 3 मार्च तक रद्द रहेंगी ये 24 ट्रेनें, कोहरे की वजह से रेलवे ने लिया फैसला

भारतीय रेल हर साल ठंड के मौसम में उत्तर भारत की कई ट्रेनों को कोहरे की वजह से कैंसिल कर देता है।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Nov 18, 2025 08:17 pm IST, Updated : Nov 18, 2025 08:18 pm IST
indian railways, train cancelled, trains cancelled, cancelled trains, list of cancelled trains, canc- India TV Paisa
Photo:SOUTHERN RAILWAYS 1 दिसंबर से 3 मार्च तक रद्द कई गईं ये 24 ट्रेनें

Trains Cancelled: उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों और जिलों का तापमान तेजी से नीचे आ रहा है। भारतीय रेल भी ठंड के मौसम में कोहरे से निपटने के लिए अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से लेकर 3 मार्च तक के लिए कुल 24 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेलवे ने कोहरे की वजह से रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट शेयर की है।

रद्द की गई 24 ट्रेनों की लिस्ट

1. ट्रेन नंबर- 14112, प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

2. ट्रेन नंबर- 14111, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
3. ट्रेन नंबर- 22198, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस, 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
4. ट्रेन नंबर- 22197, कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस, 7 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।
5. ट्रेन नंबर- 12327, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
6. ट्रेन नंबर- 12328, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
7. ट्रेन नंबर- 14003, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 6 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
8. ट्रेन नंबर- 14004, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
9. ट्रेन नंबर- 14523, बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस, 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
10. ट्रेन नंबर- 14524, अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
11. ट्रेन नंबर- 14617, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 2 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।
12. ट्रेन नंबर- 14618, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
13. ट्रेन नंबर- 15903, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
14. ट्रेन नंबर- 15904, चंडीगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।
15. ट्रेन नंबर- 15620, कामाख्या-गया एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 23 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
16. ट्रेन नंबर- 15619, गया-कामाख्या एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।  
17. ट्रेन नंबर- 15621, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
18. ट्रेन नंबर- 15622, आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस, 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
19. ट्रेन नंबर- 12873, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
20. ट्रेन नंबर- 12874, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी। 
21. ट्रेन नंबर- 22857, संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 2 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी। 
22. ट्रेन नंबर- 22858, आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 3 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी। 
23. ट्रेन नंबर- 18103, टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी। 
24. ट्रेन नंबर- 18104, अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी। 

अगर आप भी 1 दिसंबर से लेकर 3 मार्च के बीच इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं या प्लान बना रहे हैं तो आपको दूसरी ट्रेनों में विकल्प की तलाश करनी पड़ेगी। बताते चलें कि भारतीय रेल हर साल ठंड के मौसम में उत्तर भारत की कई ट्रेनों को कोहरे की वजह से कैंसिल कर देता है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement