1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होली पर फ्लाइट से घर जाना पड़ेगा महंगा, दोगुने से ज्यादा हुआ पटना-वाराणसी का किराया

होली पर फ्लाइट से घर जाना पड़ेगा महंगा, दोगुने से ज्यादा हुआ पटना-वाराणसी का किराया

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 24, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 12:31 pm IST

होली मनाने के लिए घर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने सैकड़ों स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर, एयरलाइन कंपनियों ने होली के आसपास की तारीखों के लिए हवाई किराये में बढ़ोतरी कर दी है।

Holi travel rush, Holi flight prices, Delhi to Patna flights, Mumbai to Varanasi flights, Holi speci- India TV Hindi
होली से पहले महंगी हुई फ्लाइट की टिकट Image Source : PIXABAY

इस साल भारत में 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी। दीपावली की तरह ही होली के मौके पर भी दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने-अपने गांवों की ओर रुख करते हैं। रेलवे, रोड ट्रांसपोर्ट और एयरलाइन कंपनियों के लिए ये एक काफी बिजी समय होता है। होली मनाने के लिए घर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने सैकड़ों स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर, एयरलाइन कंपनियों ने होली के आसपास की तारीखों के लिए हवाई किराये में बढ़ोतरी कर दी है। यहां दिल्ली से पटना, दिल्ली से वाराणसी, मुंबई से पटना और मुंबई से वाराणसी के हवाई किराये में हुई बढ़ोतरी के बारे में जानेंगे।

दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया

24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच दिल्ली से पटना जाने के लिए सबसे ज्यादा किराया चुकाना होगा। 24 फरवरी को दिल्ली से पटना का शुरुआती हवाई किराया 11,980 रुपये, 25 फरवरी को 10,040 रुपये, 26 फरवरी को 9410 रुपये, 27 फरवरी को 10,492 रुपये और 28 फरवरी को 10,688 रुपये है। 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक किराया धीरे-धीरे कम होता चला जा रहा है। दिल्ली से पटना जाने के लिए 1 मार्च का शुरुआती किराया 9671 रुपये, 2 मार्च का किराया 7657 रुपये और 3 मार्च का किराया 6712 रुपये है। बताते चलें कि दिल्ली से पटना का सामान्य शुरुआती किराया 4500 रुपये के आसपास होता है।

Holi travel rush, Holi flight prices, Delhi to Patna flights, Mumbai to Varanasi flights, Holi speci
Image Source : IXIGOमुंबई-पटना फ्लाइट का किराया

दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट का किराया

इसी तरह, 24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए भी सबसे ज्यादा किराया चुकाना होगा। 24 फरवरी को दिल्ली से वाराणसी का शुरुआती हवाई किराया 8395 रुपये, 25 फरवरी को 8395 रुपये, 26 फरवरी को 7478 रुपये, 27 फरवरी को 9804 रुपये और 28 फरवरी को 11,345 रुपये है। 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक किराया धीरे-धीरे कम होता चला जा रहा है। दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए 1 मार्च का शुरुआती किराया 7947 रुपये, 2 मार्च का किराया 6482 रुपये और 3 मार्च का किराया 6204 रुपये है। बताते चलें कि दिल्ली से वाराणसी का सामान्य शुरुआती किराया 4000 रुपये से कम ही होता है।

मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया

24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच मुंबई से पटना जाने के लिए सबसे ज्यादा किराया चुकाना होगा। 24 फरवरी को मुंबई से पटना का शुरुआती हवाई किराया 15,393 रुपये, 25 फरवरी को 15,107 रुपये, 26 फरवरी को 15,107 रुपये, 27 फरवरी को 17,556 रुपये और 28 फरवरी को 16,088 रुपये है। 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक किराया धीरे-धीरे कम होता चला जा रहा है। मुंबई से पटना जाने के लिए 1 मार्च का शुरुआती किराया 12,514 रुपये, 2 मार्च का किराया 10,625 रुपये और 3 मार्च का किराया 9696 रुपये है। बताते चलें कि मुंबई से पटना का सामान्य शुरुआती किराया 7000 रुपये के आसपास होता है।

Holi travel rush, Holi flight prices, Delhi to Patna flights, Mumbai to Varanasi flights, Holi speci
Image Source : IXIGOदिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया

मुंबई-वाराणसी फ्लाइट का किराया

इसी तरह, 24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच मुंबई से वाराणसी जाने के लिए भी सबसे ज्यादा किराया चुकाना होगा। 24 फरवरी को मुंबई से वाराणसी का शुरुआती हवाई किराया 11,676 रुपये, 25 फरवरी को 8823 रुपये, 26 फरवरी को 8311 रुपये, 27 फरवरी को 8549 रुपये और 28 फरवरी को 9272 रुपये है। 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक किराया धीरे-धीरे कम होता चला जा रहा है। मुंबई से वाराणसी जाने के लिए 1 मार्च का शुरुआती किराया 7990 रुपये, 2 मार्च का किराया 7851 रुपये और 3 मार्च का किराया 7051 रुपये है। बताते चलें कि मुंबई से वाराणसी का सामान्य शुरुआती किराया 5000-6000 रुपये के आसपास होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा