1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Tata Group की Vistara एयरलाइन ने इन दोनों शहरों के बीच शुरू की उड़ान, जानिए डिटेल

Tata Group की Vistara एयरलाइन ने इन दोनों शहरों के बीच शुरू की उड़ान, जानिए डिटेल

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 01, 2024 10:35 am IST,  Updated : Apr 01, 2024 10:37 am IST

Vistara Airline की ओर से बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम के बीच दो नई फ्लाइट्स शुरू की गई है। ये फ्लाइट्स 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं।

Vistara Airline - India TV Hindi
Vistara Airline Image Source : FILE

टाटा ग्रुप की विस्तारा एयरलाइन की ओर से तिरुवनंतपुरम और बेंगलुरु के बीच हवाई सेवा की शुरुआत की गई है। विस्तार इन दो शहरों के बीच दो फ्लाइट का संचालन करेगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नई उड़ानें एक अप्रैल, 2024 से आम जनता के लिए शुरू हो चुकी हैं।

इंडिगो और एयर इंडिया को मिलेगी चुनौती 

विस्तारा के इस नए रूट पर उड़ान शुरू करने से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो और टाटा ग्रुप की एक अन्य एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस को चुनौती मिलेगी। 31 मार्च तक दोनों एयरलाइन मिलकर इस रूट पर प्रतिदिन करीब  8 फ्लाइट का संचालन करती हैं। तिरुवनंतपुरम की इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा रविवार को बताया गया कि विस्तारा द्वारा नई उड़ान शुरू करने के बाद इस रूट पर फ्लाइट की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। 

क्या है समय? 

विस्तार की ओर से तिरुवनंतपुरम और बेंगलुरु के बीच चलने वाली पहली उड़ान तड़के सुबह की होगी। ये उड़ान करीब 1 घंटा 20 मिनट की होगी और सुबह 5:55 बजे  तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरेगी और सुबह 7:15 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वहीं, बेंगलुरु से उड़ान देर शाम 10:40 बजे उड़ान भरेगी और तिरुवनंतपुरम 11:40 बजे पहुंच जाएगी। इस दौरान फ्लाइट करीब एक घंटे की होगी। 

वहीं, दूसरी फ्लाइट सुबह 8:15 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरेगी और  तिरुवनंतपुरम सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। ये उड़ान करीब 1 घंटा 5 मिनट की होगी। वहीं, लौटते में ये उड़ान तिरुवनंतपुरम से सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। लौटते में उड़ान करीब 1 घंटा 10 मिनट की होगी।

विस्तारा का एयर इंडिया में होगा विलय

विस्तारा एयरलाइन टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइन का ज्वाइंट वेंचर है। एयर इंडिया में इसके विलय की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नियामक मंजूरी के बाद इसका जल्द विलय हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा