1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक साल के FD पर 8.25% का ब्याज चाहिए? जानें कहां करें निवेश

एक साल के FD पर 8.25% का ब्याज चाहिए? जानें कहां करें निवेश

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 11, 2023 12:55 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 12:55 pm IST

अगर आप एक साल के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं तो बैंकों के मुकाबले कॉरपोरेट एफडी में निवेश कर ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। कंपनियां अपनी जरूरत के लिए कॉरपोरेट एफडी जारी करती है। इस पर बैंकों के मुकाबले हमेशा ब्याज अधिक रहता है लेकिन जोखिम भी होता है।

FD- India TV Hindi
एफडी Image Source : FILE

अगर आप एफडी में निवेश करने की तैयारी में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप कॉरपोरेट एफडी में निवेश कर बैंक से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको 1, 3 और 5 साल की कॉरपोरेट एफडी पर मिल रहे ब्याज दरों को बता रहे हैं। इसको देखकर आप ज्यादा रिटर्न वाले एफडी का चुनाव कर सकते हैं। कई ऐसे कॉरपोरेट एफडी हैं जो एक साल के एफडी पर 7% से लेकर 8.25% तक का ब्याज दे रहे हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% तक अधिक ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं। पैसाबाजार डॉट कॉम की ओर से उपलब्ध कराए गए डेटा के आधार पर हम आपको बता रहे हैं कि कौन से कॉरपोरेट एफडी में कितना ब्याज मिल रहा है। 

क्या होता है कॉरपोरेट एफडी? 

देश में काम करने वाली कंपनियों को को बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। वे इसके लिए मार्केट से पैसा जुटाती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक इन कंपनियों को कॉर्पोरेट एफडी के माध्यम से पैसे जुटाने की अनुमति देता है। इसी के तहत कंपनियां बैंकों, इक्विटी इन्वेस्टरों या फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में पैसे जुटाती है। कंपनियों की ओर से जारी की जाने वाली एफडी को ही कॉरपोरेट एफडी कहते हैं। इसका टेन्योर 1,3 या 5 साल होता है। बैंक एफडी और कॉरपोरेट एफडी में कुछ ज्यादा अंतर नहीं होता है। हां, इसपर जोखिम थोड़ा ज्यादा होता है। हालांकि, मजबूत और ज्यादा रेटिंग वाली कंपनियों की एफडी में जोखिम कम होता है।

विभिन्न कंपनियों की ओर से कॉरपोरेट एफडी पर ब्याज दर 

Corporate FD interest rate
Image Source : INDIA TVकॉरपोरेट एफडी पर ब्याज दर

विभिन्न कंपनियों की ओर से कॉरपोरेट एफडी पर ब्याज दर 

Corporate FD Interest rate
Image Source : INDIA TVकॉरपोरेट एफडी पर ब्याज दर

कॉर्पोरेट एफडी लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

कॉरपोरेट एफडी पर जोखिम अधिक होता है। इसलिए वैसी कंपनी के एफडी में ही निवेश करें, जिसकी रेंटिंग अच्छी हो। इसके साथ ही कंपनी की बैलेंस शीट और मुनाफा को जरूर देख लें। इससे आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और बाद में परेशानी नहीं उठानी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा