1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Investment में अपना पैसा दोगुना, तीन गुना और चार गुना करना चाहते हैं? जान लें ये फॉर्मूले

Investment में अपना पैसा दोगुना, तीन गुना और चार गुना करना चाहते हैं? जान लें ये फॉर्मूले

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 15, 2024 04:01 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 04:02 pm IST

How to become rich : 72,114 और 144 के नियम बताते हैं कि किसी निवेश में आपका पैसा दोगुना, तीन गुना और चार गुना कब होगा।

इन्वेस्टमेंट टिप्स- India TV Hindi
इन्वेस्टमेंट टिप्स Image Source : FILE

How to become rich : अमीर बनना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है। आप अपनी पहली सैलरी से ही नियमित रूप से बचत करें और एक अच्छे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में पैसा लगाएं तो लॉन्ग टर्म में अच्छा-खासा फंड जमा कर सकते हैं। आज हम आपको पर्सनल फाइनेंस की दुनिया के कुछ ऐसे नियम बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपनी इन्वेस्टमेंट जर्नी को आसान बना सकते हैं। 

72 का नियम

इस नियम में बताया गया है कि किसी निवेश विकल्प में आपका पैसा कब डबल होता है। 72 के नियम को समझने के लिए आपको 72 में संभावित सालाना रिटर्न की दर का भाग देना होगा। उदाहरण के लिए आपने एक ऐसे निवेश विकल्प में 1 लाख रुपये निवेश किये हैं, जो 8 फीसदी सालाना रिटर्न दे रहा है। अब 72 में 8 का भाग देने पर 9 आएगा। यह 9 वह संख्या है, जितने साल आपके इन्वेस्टमेंट को दोगुना होने में लगेंगे। यानी इस निवेश में आपके 1 लाख रुपये को 2 लाख रुपये बनने में 9 साल लगेंगे।

114 का नियम

इस नियम में बताया गया है कि आपके निवेश को तीन गुना होने में कितना वक्त लगेगा। इस नियम में आपको 72 के स्थान पर 114 का उपयोग करना है। जैसे कोई निवेश आपको 10 फीसदी सालाना रिटर्न दे रहा है, तो उसमें आपकी रकम को तीन गुना होने में 114/10= 11.4 साल लगेंगे। इस तरह इस निवेश में आपकी रकम को तीन गुना होने में 11.4 साल लगेंगे।

144 का नियम

इस नियम में बताया गया है कि हमारे निवेश को चार गुना होने में कितना समय लगेगा। इसके लिए फॉर्मूले में आपको 72 की जगह 144 रखना है। जैसे कोई निवेश आपको 12 फीसदी सालाना रिटर्न दे रहा है। तो इस निवेश में आपकी रकम को 4 गुना होने में 144/12= 12 साल लगेंगे। आप इस फॉर्मूले को उल्टा यूज करके यह भी पता कर सकते हैं कि आपके निवेश को इतने साल में 4 गुना करने के लिए सालाना कितने फीसदी रिटर्न की जरूरत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा