1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 'मेरे लिए सबसे होशियार लोगों में से....' शेयर होल्डर्स लेटर में चार्ली मुंगेर के लिए बोले वॉरेन बफेट

'मेरे लिए सबसे होशियार लोगों में से....' शेयर होल्डर्स लेटर में चार्ली मुंगेर के लिए बोले वॉरेन बफेट

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 27, 2024 09:27 am IST,  Updated : Feb 27, 2024 09:32 am IST

Berkshire Hathaway's 2023 Shareholder Letter: वार्षिक लेटर में वॉरेन बफेट ने चार्ली मुंगेर के साथ अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को याद किया है और कंपनी में उनके योगदान को काफी महत्वपूर्ण बताया है।

चार्ली मंगेर और वॉरेन बफेट- India TV Hindi
चार्ली मंगेर और वॉरेन बफेट Image Source : FILE

दुनिया के सबसे सफल निवेशक माने जाने वाले वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के 2023 के शेयरहोल्डर्स लेटर में कुछ महीनों पहले दिवंगत हुए अपने साथ चार्ली मुंगेर को श्रद्धांजली देते हुए उन्हें अब तक सबसे होशियार व्यक्ति बताया है। साथ ही दशकों की पार्टनरशिप को याद करते हुए कहा कि मंगेर की असाधारण क्षमता, मजबूत निर्णय और ज्ञान के कारण की बर्कशायर हैथवे आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। उनका कंपनी में उनका विशेष योगदान है। 

चार्ली मुंगेर को लेकर वॉरेन बफेट ने कही ये बातें 

अहम भूमिका: बफेट ने शेयरहोल्डर्स लेटर में मुंगेर की भूमिका को कंपनी में काफी अहम बताया। 60 से ज्यादा वर्षों तक उन्होंने कंपनी में भूमिका निभाई। कंपनी के लिए उनके योगदान को कम आंकना कठिन है। साथ ही कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता और निर्णय मेरे और कंपनी के लिए काफी अहम रहे हैं।

होशियार व्यक्ति: मुंगेर की तारीफ करते हुए बेफट कहा,"मेरे लिए चार्ली सबसे होशियार लोगों में से एक थे, जिन्हें मैं जानता हूं।" आगे कहा अपने लेटर में बफेट ने बताया कि चार्ली ने कई मौकों पर वर्कशायर को बड़ी गलतियां करने से बचाया और यह कंपनी की सफलता का प्रमुख कारण है। 

ज्ञान के धनी व्यक्ति: बफेट ने चार्ली के बारे में कहा कि उनका ज्ञान व्यापार और निवेश से कहीं आगे तक फैला हुआ था। चार्ली के निवेश के प्रति द्दष्टिकोण का काफी प्रभाव हुआ है। साथ ही उन्होंने वर्षों की मित्रता के लिए चार्ली का आभार भी इस लेटर में जताया। 

ईमानदार​ व्यक्ति: बफेट ने चार्ली की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ईमानदार और खुलकर अपनी बात रखने वाला व्यक्ति बाताया है। चार्ली के कारण ही आज के समय में बर्कशायर में इतनी पारदर्शिता है।  

चार्ली मुंगेर

बर्कशायर के वाइस चेयरमैन और बफेट के राइट हैंड माने जाने वाले चार्ली मुंगेर की मृत्यू नवंबर 2023 में हुई थी। फोब्स के मुताबिक वे पहली बार 1959 में बफेट से मिले थे और 1970 में उन्होंने बर्कशायर को ज्वाइंन किया था।  मृत्यू के समय उनकी नेट वर्थ 2.6 अरब डॉलर थी और वे दुनिया के 1,182 सबसे अमीर व्यक्ति थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा