1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल रुपये-पैसे के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य, जानें UP, बिहार और MP कहां

पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल रुपये-पैसे के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य, जानें UP, बिहार और MP कहां

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 13, 2023 05:06 pm IST,  Updated : Aug 13, 2023 05:06 pm IST

गुजरात पांचवें से सातवें स्थान पर खिसक गया है। आंध्र प्रदेश की रैंकिंग वित्त वर्ष 2021-22 में आठवें स्थान से गिरकर वित्त वर्ष 2022-23 में 11वें स्थान पर आ गई।

रुपये-पैसे के मामले- India TV Hindi
रुपये-पैसे के मामले Image Source : FILE

देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ बेहतर राजकोषीय स्थिति की सूची में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है और तेलंगाना इस सूची में तीसरे स्थान पर है। वहीं निचले तीन पायदान पर पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल हैं। राजकोषीय स्थिति से मतलब है कि उस राज्य की वित्तीय स्थिति कैसी है। यानी रुपये-पैसे के मामले में राज्य की स्थिति मजबूत या कमजोर है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डॉयचे बैंक इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास द्वारा प्रमुख 17 राज्यों के वित्तीय स्वास्थ्य पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के पहले बजट अनुमानों के आधार पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हैं। निचले तीन पायदान पर पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल हैं।

महाराष्ट्र रैंकिंग में शीर्ष पर

दूसरी ओर वित्त वर्ष 2022-23 के संशोधित बजट अनुमानों के आधार पर, महाराष्ट्र रैंकिंग में शीर्ष पर रहा। इसके बाद छत्तीसगढ़, ओडिशा तेलंगाना और झारखंड हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन सबसे खराब था, जबकि उसके बाद पंजाब, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का नाम आता है। केरल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच राज्यों से बाहर रहा। आंध्र प्रदेश की रैंकिंग वित्त वर्ष 2021-22 में आठवें स्थान से गिरकर वित्त वर्ष 2022-23 में 11वें स्थान पर आ गई। 

गुजरात नीचे फिसला 

गुजरात पांचवें से सातवें स्थान पर खिसक गया है। प्रमुख 17 राज्यों की राजकोषीय स्थिति पर आधारित रिपोर्ट चार प्रमुख राजकोषीय मापदंडों- राजकोषीय घाटा, स्वयं का कर राजस्व, राज्य ऋण स्तर (सभी उनके व्यक्तिगत सकल राज्य घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में) और अंत में राजस्व प्राप्तियों के मुकाबले ब्याज भुगतान पर आधारित है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा