1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jeevan Azad Policy: इस स्कीम में निवेश का सुनहरा मौका, निवेशकों को मिलेगा बेहतर रिटर्न

Jeevan Azad Policy: इस स्कीम में निवेश का सुनहरा मौका, निवेशकों को मिलेगा बेहतर रिटर्न

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 11, 2023 04:34 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 04:34 pm IST

मौजूदा समय मे अगर निवेश करने की तैयारी कर रहें हैं तो आपके लिये एक से बढ़कर एक मौके इस समय बाजार में मौजूद हैं। बता दें कि एलआईसी की जीवन आजाद पॉलिसी में आप निवेश करके बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं, आज हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं।

About LIC Jeevan Azad Policy- India TV Hindi
जीवन आजाद पॉलिसी से मिल सकता है बेहतर रिटर्न Image Source : CANVA

Jeevan Azad Policy: अगर आप इस समय निवेश करने की तैयारी में है और निवेश करने का बेहतर मौका ढूढ़ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिये है। बता दें कि एलआईसी की जीवन आजाद पॉलिसी में निवेश करके आप बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं इस योजना को एलआईसी द्वारा जनवरी, 2023 में लॉन्च किया गया था, जहां अब तक यह पॉलिसी 50 हजार लोंगो द्वारा खरीदी जा चुकी है, इसके साथ ही भारतीय इंश्योरेंस बाजार में इसे पॉजिटिव रिस्पांस अभी तक मिला है। आइए इसके बारे में विस्तृत से जानते हैं- 

यह है इस जीवन आजाद पॉलिसी में खास

बता दें कि जीवन आजाद पॉलिसी में भुगतान की अवधि माइनस 8 वर्ष रखी गयी है, जहां अगर कोई पॉलिसीधारक 18 साल की पॉलिसी अवधि का विकल्प चुनेगा तो उस व्यक्ति को 10 साल के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही यह योजना मैच्योर होने पर एकमुश्त भुगतान करने की गारंटी देती है, जिसमें अधिकतम एश्योर्ड 5 लाख रुपये और मिनिमम एश्योर्ड 2 लाख रुपये रखा गया है।

ये लोग ले सकते हैं पॉलिसी, जानें और क्या है खास

इस जीवन आजाद पॉलिसी को कोई भी भारतीय ले सकता है, जहां यह पॉलिसी 15 से 20 साल के लिये ली जा सकती है। इसके साथ ही जीवन आजाद पॉलिसी को 90 दिन के बच्चे से लेकर 50 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकता है, जहां पॉलिसी धारक को सालाना, छमाही, तिमाही और मंथली आधार पर प्रीमियम भरने का ऑप्शन इस जीवन आजाद पॉलिसी में दिया जायेगा।

यह होगा जीवन आजाद पॉलिसी में फायदा

वहीं जीवन आजाद पॉलिसी को अगर कोई 30 साल का व्यक्ति 18 साल के लिये लेता है, जहां वह 2 लाख रुपये के एश्योर्ड के लिये 12,038 रुपये 10 साल तक जमा करता है। इसी बीच अगर किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो बेसिक सम एश्योर्ड या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना भुगतान करने का प्रावधान इस योजना में किया गया है। इसके साथ ही इसकी मैच्योरिटी पूरी होने पर पॉलिसीधारक को गारंटी के साथ रिटर्न दिया जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा