1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत? वित्त मंत्री ने दी ये अहम जानकारी

कब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत? वित्त मंत्री ने दी ये अहम जानकारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 16, 2024 08:05 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 08:05 pm IST

भारत की चीन से तुलना करने वालों की आलोचना करते हुए सीतारमण ने कहा कि कुछ चीजें उनसे दोहराई नहीं जा सकीं।

FM Nirmala Seetharaman - India TV Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Image Source : PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा हासिल करने के लिए आर्थिक स्वतंत्रता की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिया कि निकट भविष्य में देश विश्व अर्थव्यवस्था में मौजूदा पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर आ जाएगा। 

भारत की चीन से तुलना करने वालों की आलोचना करते हुए सीतारमण ने कहा कि कुछ चीजें उनसे दोहराई नहीं जा सकीं। सीतारमण ने यहां श्रीमती इंदिरा गांधी कॉलेज में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, “भारत को आर्थिक मामलों में आत्मनिर्भरता हासिल करनी चाहिए। देश को एक आर्थिक शक्ति बनना चाहिए। देश वैश्विक रैंकिंग में 10वें स्थान से पांचवें स्थान पर आ गया है और कुछ वर्षों में हम तीसरा स्थान हासिल कर लेंगे।” 

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों से देश की प्रगति में योगदान करने की अपील करते हुए कहा, "आप जैसे विद्यार्थियों के प्रयासों से ही हमारा देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।" 

चीन में आर्थिक वृद्धि की भारत के साथ तुलना करने के बारे में सीतारमण ने कहा कि ऐसा करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि चीन ने विभिन्न कारणों से प्रगति की है, जिनका यहां पालन नहीं किया जा सकता है। जैसे, चीन में बिल्कुल भी लोकतंत्र नहीं है, लेकिन हमारे यहां नागरिक स्वतंत्रता है, बोलने की आजादी है और हमारी मूल्य आधारित व्यवस्था है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा