1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. योगी सरकार ने UP को वर्ल्ड ब्रांड बनाने के लिए कसी कमर, अब लंदन में दिखेगी उत्तर प्रदेश की झलक

योगी सरकार ने UP को वर्ल्ड ब्रांड बनाने के लिए कसी कमर, अब लंदन में दिखेगी उत्तर प्रदेश की झलक

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 20, 2023 03:06 pm IST,  Updated : Oct 20, 2023 03:06 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि लंदन में आयोजित हो रहे टूरिज्म एक्सपो में उत्तर प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक पूरी दुनिया देख सके, इसके लिए सीएम योगी की मंशा के अनुरूप पर्यटन विभाग इन्हीं दो पैरामीटर्स पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहा है।

Yogi Adityanath - India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री से लेकर एक्सप्रेसवे का जाल बिछ गया है। अब उत्तर प्रदेश को देश से बाहर वर्ल्ड ब्रांड बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में विदेशों में भी राज्य की ब्रांडिंग होगी। इसके लिए ग्लोबल लेवल पर उत्तर प्रदेश के टूरिज्म सेक्टर की धाक जमाने के उद्देश्य से योगी सरकार ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट में 6 से 9 नवंबर के मध्य आयोजित होने जा रहे टूरिज्म एक्सपो में उत्तर प्रदेश को बतौर ब्रांड व फेवरेबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर प्रोजेक्ट करने की तैयारी कर रही है। 

वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट में हिस्सेदारी होगी 

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप इसके लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। सरकार के अफसरों ने बताया कि पर्यटन विभाग वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट में आयोजित होने जा रहे टूरिज्म एक्सपो में 52 स्क्वेयर मीटर के एरिया में एक स्टॉल स्थापित करेगा। इस स्टॉल की स्थापना व कुशल संचालन के लिए बाकायदा एक एजेंसी को पर्यटन विभाग द्वारा नियुक्त किया जाएगा। एजेंसी के लिए ई-टेंडर पोर्टल के जरिए ई-बिडिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 17 अक्टूबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के अंतर्गत 26 अक्टूबर तक इच्छुक एजेंसियां अप्लाई कर सकती हैं जिसके बाद चयनित एजेंसी को प्रोग्राम को सुचारू ढंग से संचालित करने का कार्यभार सौंपा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी धरोहरों की शोकेसिंग होगी

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाले स्टॉल की थीमलाइन भी इसी से प्रेरित होगी। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा इस स्टॉल में उत्तर प्रदेश के सभी धरोहरों की प्रॉपर शोकेसिंग और उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशंस से जुड़े ब्रोशर्स व बुकलेट्स को एक्सपो में आने वाले एग्जिबिटर्स के सामने रखा जाएगा। इसी स्टॉल में उत्तर प्रदेश की भौगोलिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक धरोहरों की छवि के साथ ही प्रदेश की बदलती तस्वीर और विशेषकर औद्योगिक, आर्थिक, लॉ एंड ऑर्डर, गुड गवर्नेंस, स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग, इंफ्रास्ट्रक्चरल ग्रोथ व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दौरान हुए सकारात्मक बदलावों को भी शोकेस किया जाएगा।

इनपुट: आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा