1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की कमाई जानकार चौंक जाएंगे आप! यहां देखिये टॉप टेन की सूची में कौन-कौन स्टेशन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की कमाई जानकार चौंक जाएंगे आप! यहां देखिये टॉप टेन की सूची में कौन-कौन स्टेशन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 27, 2022 07:53 am IST,  Updated : Apr 27, 2022 07:53 am IST

बिहार का पटना जंक्शन भी कमाई के मामले में अब पीछे नहीं रहा है। पटना जंक्शन रेलवे की सालाना कमाई 4.36 करोड़ तक पहुंच गई है।

New Delhi Railway Station - India TV Hindi
New Delhi Railway Station  Image Source : FILE

Highlights

  • मुंबई का ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस 752 करोड़ की सालाना कमाई के साथ सातवें नंबर पर
  • भारतीय रेल दुनिया में चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, हर रोज करीब ढाई करोड़ यात्री इसमें सफर करते हैं
  • देशभर के 7000 स्टेशनों से रेलवे की करीब 15 हजार ट्रेनें गुजरती हैं

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की कमाई जानकार चौंक जाएंगे आप। जी हां, सही सुना आपने! यह स्टेशन देशभर में सभी स्टेशनों से कमाई के मामले में सबसे आगे है। भरतीय रेलवे की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सालाना कमाई करीब 2400 करोड़ रुपये है। इस स्टेशन से हर साल करीब 367 करोड़ लोग सफर करते हैं। 

पश्चिम बंगाल का हावड़ा स्टेशन दूसरे नंबर पर

रेलवे की ओर से जारी 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, रेलवे की कमाई के मामले में पश्चिम बंगाल का हावड़ा स्टेशन दूसरे नंबर पर आता है। यहां से रेलवे हर साल लगभग 1330 करोड़ रुपये की आमदनी होती है। हालांकि सफर करते वाले यात्रियों की संख्या नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से करीब 3 करोड़ ज्यादा है। यात्रियों से कमाई के मामले में चेन्नई सेंट्रल स्टेशन तीसरे नंबर पर है, जहां से रेलवे को हर साल 940 करोड़ रुपये कमाकर देता है।

मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस छठे स्थान पर 

इसके साथ ही मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस 755 करोड़ की कमाई के साथ छठे नंबर पर है। वहीं, मुंबई का ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस 752 करोड़ की सालाना कमाई के साथ सातवें नंबर पर है। गुजरात का अहमदाबाद रेलवे स्टेशन आठवें पायदान पर है जहां से रेलवे को करीब 705 करोड़ की कमाई होती है। जबकि रेलवे के लिए बेंगलुरु का एसबीसी स्टेशन 650 करोड़ की कमाई का जरिया है, जो नौवें नंबर पर है। यात्रियों से कमाई करने वाले टॉप 10 स्टेशनों में पूना दसवें नंबर पर है और यहां से हर साल रेलवे को 640 करोड़ की आमदनी होती है।

बिहार का पटना जंक्शन भी अब पीछे नहीं 

हालांकि बिहार का पटना जंक्शन भी कमाई के मामले में अब पीछे नहीं रहा है। पटना जंक्शन रेलवे की सालाना कमाई 4.36 करोड़ तक पहुंच गई है। दानापुर स्टेशन से रेलवे को 2.01 करोड़ और मुजफ्फरपुर जंक्शन की कमाई 1.77 करोड़ की आमदनी दर्ज की गई है। भारतीय रेल दुनिया में चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, हर रोज करीब ढाई करोड़ यात्री इसमें सफर करते हैं। देशभर के 7000 स्टेशनों से रेलवे की करीब 15 हजार ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें रेलवे को कमाई देने के मामले में राजधानी का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सबसे आगे है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा