1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्री Wi-Fi पाने के लिए 73% भारतीय अपनी निजी सूचनाएं उपलब्‍ध कराने को हैं तैयार, नॉर्टन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

फ्री Wi-Fi पाने के लिए 73% भारतीय अपनी निजी सूचनाएं उपलब्‍ध कराने को हैं तैयार, नॉर्टन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 19, 2017 09:42 am IST,  Updated : Jul 19, 2017 09:42 am IST

एक अध्ययन में सामने आया है कि यदि उन्हें हाई स्‍पीड फ्री Wi-Fi सेवा मिले तो करीब 73% लोग उसके लिए अपनी निजी जानकारी साझा करने में भी कोई गुरेज नहीं करेंगे।

फ्री Wi-Fi पाने के लिए 73% भारतीय अपनी निजी सूचनाएं उपलब्‍ध कराने को हैं तैयार, नॉर्टन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा- India TV Hindi
फ्री Wi-Fi पाने के लिए 73% भारतीय अपनी निजी सूचनाएं उपलब्‍ध कराने को हैं तैयार, नॉर्टन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली भारत में बड़ी संख्या में लोगों को हाई स्‍पीड Wi-Fi उपयोग करने को नहीं मिलता। ऐसे में एक अध्ययन में सामने आया है कि यदि उन्हें हाई स्‍पीड फ्री Wi-Fi की सेवा मिले तो करीब 73% लोग उसके लिए अपनी निजी जानकारी साझा करने में भी कोई गुरेज नहीं करेंगे। एंटीवायरस बनाने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी नॉर्टन ने अपनी Wi-Fi रिस्‍क रिपोर्ट में कहा है कि अब सेवाओं को चुनने में भी फ्री Wi-Fi एक बड़ा मापदंड बनता जा रहा है। करीब 82% लोग होटल चुनने, 67% परिवहन सेवा चुनने, 64% विमानन सेवा चुनने और 62% रेस्तरां इत्यादि चुनने में इस विकल्प को तरजीह देते हैं।

यह भी पढ़ें : बढ़ने वाला है आपका मोबाइल बिल, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने IUC चार्ज डबल करने का बनाया दबाव

रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वेक्षण में शामिल 51% भारतीयों ने माना कि Wi-Fi क्षेत्र में आने के बाद इंटरनेट से जुड़ने के लिए वह कुछ मिनट का इंतजार भी नहीं कर पाते हैं। करीब 19% लोगों का कहना है कि फ्री Wi-Fi के लिए वह अपने निजी ई-मेल और संपर्क सूची को साझा करने के लिए तैयार हैं वहीं 22% इस सेवा के लिए अपने निजी फोटो भी साझा करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है नजदीक, बिना फॉर्म 26AS देखे न उठाएं ये कदम

रोचक तथ्य यह है कि करीब 74% लोगों का मानना है कि सार्वजनिक Wi-Fi सेवा का उपयोग करने के दौरान उनकी निजी जानकारी सुरक्षित रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा