1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अमेजन ने सेल से पहले भारत में लॉन्‍च किए अपने दो खास प्रोडक्‍ट, टीवी देखने का बदल जाएगा तरीका

अमेजन ने सेल से पहले भारत में लॉन्‍च किए अपने दो खास प्रोडक्‍ट, टीवी देखने का बदल जाएगा तरीका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 03, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 08:25 pm IST

अमेजन इंडिया ने बुधवार को भारत में अपना फायर टीवी स्टिक 4के और टीवी कंट्रोल के साथ अलेक्‍जा वॉइस रिमोट को 5,999 रुपए में लॉन्‍च किया है।

amazon fire tv stick- India TV Hindi
amazon fire tv stick Image Source : AMAZON FIRE TV STICK

बेंगलुरु। अमेजन इंडिया ने बुधवार को भारत में अपना फायर टीवी स्टिक 4के और टीवी कंट्रोल के साथ अलेक्‍जा वॉइस रिमोट को 5,999 रुपए में लॉन्‍च किया है। टीवी स्टिक अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्‍टार, नेटफ्लिक्‍स, सोनी लिव और जी5 सहित अन्‍य के साथ आती है। यह कंटेंट को 4के अल्‍ट्रा एचडी, डॉल्बी विजन और एचडीआर10 प्‍लस में उपलब्‍ध कराती है।  

फायर टीवी स्टिक 4के और अलेक्‍जा वॉइस रिमोट की बिक्री भारत में 14 नवंबर से शुरू होगी। अमेजन फायर टीवी के उपाध्‍यक्ष मार्क व्‍हीट्टन ने कहा कि हमारे उन उपभोक्‍ताओं के लिए अमेजन फायर टीवी स्टिक 4के एक संपूर्ण 4के समाधान है, जो हर चीज को एक कॉम्‍पैक्‍ट स्टिक में चाहते हैं। अलेक्‍जा वॉइस रिमोट यूजर्स को अपनी आवाज के जरिये अपने मनपसंद कंटेंट को खोजने में मदद करेगा।   

फायर टीवी स्टिक 4के में एक नया क्‍वाड कोर, 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर है जो तेज कंटेंट स्‍ट्रीमिंग प्रदान करता है। अलेक्‍जा वॉइस रिमोट की अकेले कीमत 1999 रुपए है। यह रिमोट भारत में उपलब्‍ध सभी फायर टीवी डिवाइस के साथ काम करने में सक्षम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा