1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अमेजन पर भारी डिस्‍काउंट के साथ शुरू हुआ एप्‍पल फेस्‍ट, आईफोन की कीमत 18799 रुपए से शुरू

अमेजन पर भारी डिस्‍काउंट के साथ शुरू हुआ एप्‍पल फेस्‍ट, आईफोन की कीमत 18799 रुपए से शुरू

 Published : Apr 12, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 01:43 pm IST

अमेजन पर आईफोन फेस्‍ट शुरू हुआ है। जिसमें एप्‍पल के विभिन्‍न प्रोडक्‍ट पर भारी छूट मिल रही है। यह सेल 16 अप्रैल तक चलेगी।

iphone- India TV Hindi
iphone

नई दिल्‍ली। पिछले कुछ सालों से एप्‍पल के आईफोन खरीदने की सोच रहे थे, तो वक्‍त आ गया है। अब सोचिए मत और खरीद डालिए अपने लिए एक आईफोन। अमेजन पर आईफोन फेस्‍ट शुरू हुआ है। जिसमें एप्‍पल के विभिन्‍न प्रोडक्‍ट पर भारी छूट मिल रही है। यह सेल 16 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में एप्‍पल प्रोडक्‍ट पर सीधी सेल के साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट भी मिलेगा। यह ऑफर एचडीएफसी बैंक के कस्‍टमर्स के लिए है। ये ग्राहक यदि डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करते हैं तो उन्‍हें 5000 रुपए की छूट दी जाएगी। 

ऑफर की बात करें तो यहां पर सबसे शानदार ऑफर आईफोन पर है। इसकी कीमत 18799 रुपए से शुरू हो रही है। यह कीमत आईफोन एक एसई स्‍मार्टफोन की है।  इसके अलावा आपको 1000 रुपए का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंड भी मिल सकता है। सेल में आईफोन6 स्‍मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपए से शुरू है। इस पर 1,250 रुपए की तत्काल छूट मिल रही है। आईफोन 6S की कीमत सेल में 33,999 रुपए रखी गई है। वहीं आईफोन 6S प्‍लस की कीमत यहां पर 37,999 रुपए रखी गई है। इस पर भी 2000 रुपए का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिल रहा ह। 

इसके अलावा आईफोन 7 की कीमत इस सेल में 41,999 रुपए से शुरू हो रही है। यहां पर भी आप 2,000 रुपए का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट प्राप्‍त कर सकते हैं। पिछले साल अक्‍टूबर में लॉन्‍च हुए आईफोन 8 भी इस सेल में शामिल है। इसकी कीमत यहां 54,999 रुपए है। वहीं आईफोन 8 प्लस यहां 69,999 रुपए में मिल रहा है। इन दोनों स्‍मार्टफोन पर सेल में 3,000-3,000 रुपए का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आपको अब तक का सबसे महंगा आईफोन X  खरीदना है तो यहां पर भी ऑफर सबसे बड़ा है। अमेजन के आईफोन फेस्‍ट में ग्राहकों को आईफोन X 82,999 रुपए में मिलेगा। इस पर कंपनी 5,000 रुपए का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा