1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. पेटीएम दे रहा है सैमसंग और एप्‍पल के स्‍मार्टफोन पर 10000 रुपए का कैशबैक, ये है ऑफर

पेटीएम दे रहा है सैमसंग और एप्‍पल के स्‍मार्टफोन पर 10000 रुपए का कैशबैक, ये है ऑफर

 Published : Apr 05, 2018 08:08 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 08:08 pm IST

देश की प्रमुख ई वॉलेट और ईकॉमर्स कंपनी पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। पेटीएम स्‍मार्टफोन की खरीद पर 10000 रुपए का शानदार कैशबैक ऑफर कर रही है।

Paytm- India TV Hindi
Paytm

नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख ई वॉलेट और ईकॉमर्स कंपनी पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। पेटीएम स्‍मार्टफोन की खरीद पर 10000 रुपए का शानदार कैशबैक ऑफर कर रही है। 10000 रुपए का कैशबैक ऑफर मुख्‍यतया सैमसंग और एप्‍पल के स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है। इसके साथ ही 9999 रुपए से कम के स्‍मार्टफोन पर भी कंपनी आकर्षक छूट के साथ कैशबैक ऑफर कर रही है। जहां तक सैमसंग के स्‍मार्टफोन का सवाल है तो इन पर 10000 रुपए के कैशबैक के साथ 20000 रुपए का भारी डिस्‍काउंट भी मिल रहा है। यह ऑफर कब तक के लिए है कंपनी ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है। ऐसे में यदि आपको स्‍मार्टफोन खरीदना है तो किसी तारीख का इंतजार न करें और तुरंत पेटीएम मॉल पर फोन खरीद लें।

आइए पेटीएम के ऑफर को विस्‍तार से जानते हैं। इस ऑफर के तहत पेटीएम पर सैमसंग के गैलेक्‍सी एस8 का 64 जीबी वेरिएंट 49990 रुपए में मिल रहा है। जबकि इसका एमआरपी 62600 रुपए है। इसके अलावा इस पर पेटीएम की ओर से 10000 रुपए का कैशबैक भी मिल रहा है। वहीं सैमसंग गैलेक्‍सी नोट 8 की बात करें तो 74000 रुपए की एमआरपी वाले फोन को आप 67900 रुपए में खरीद सकते हैं। इस पर भी 10000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा गैलेक्‍सी जे5 प्राइम 13900 की बजाए 11990 रुपए में मिल रहा है। इस पर 600 रुपए का कैशबैक भी जीत सकते हैं। सैमसंग जे3 प्रो की बात करें तो 8800 का यह स्‍मार्टफोन 6490 रुपए में मिल रहा है। इस पर 5 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा।

अब बात करें एप्‍पल ऑफर की तो यहां पर भी भारी छूट के साथ कैशबैक ऑफर मिल रहा है। आईफोन एक्‍स 64 जीबी वेरिएंट की बात करें तो 95930 रुपए का यह फोन 85999 रुपए में मिल रहा है। इस पर आप 10000 रुपए का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। आईफोन 7 का 256 जीबी वेरिएंट 80000 की बजाए 57900 रुपए में मिल रहा है। इस पर भी 10000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। आईफोन 8 256 जीबी वेरिएंट की बात करें तो इसकी एमआरपी 77000 रुपए है, वहीं यह फोन 69937 रुपए में मिल रहा है। इस पर भी 6000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा