1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. मोबिक्‍विक ने शुरू किया वीकेंड बोनांज़ा, मिल रहे हैं ट्रैवल, शापिंग और खाने-पीने पर बड़े ऑफर

मोबिक्‍विक ने शुरू किया वीकेंड बोनांज़ा, मिल रहे हैं ट्रैवल, शापिंग और खाने-पीने पर बड़े ऑफर

 Published : Mar 30, 2018 09:09 am IST,  Updated : Mar 30, 2018 09:09 am IST

आपके लिए यह वीकेंड कुछ ज्‍यादा शानदार होने जा रहा है। देश की प्रमुख ईवॉलेट कंपनी मोबिक्विक ने 29 मार्च से वीकेंड बोनांज़ा शुरू किया है। यह ऑफर रविवार 1 अप्रैल तक लागू होगा।

Mobikwik- India TV Hindi
Mobikwik

नई दिल्‍ली। आपके लिए यह वीकेंड कुछ ज्‍यादा शानदार होने जा रहा है। देश की प्रमुख ईवॉलेट कंपनी मोबिक्विक ने 29 मार्च से वीकेंड बोनांज़ा शुरू किया है। यह ऑफर रविवार 1 अप्रैल तक लागू होगा। इस ऑफर के तहत कंपनी विभिन्‍न प्रकार की खरीदारी पर शानदार ऑफर प्रदान कर रही है। इससे पहले एक दूसरी ईवॉलेट कंपनी फोन पे ने भी अपने पहले ट्रांजेक्‍शन पर 50 फीसदी का कैशबैक देने की घोषणा की है। दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी ईवॉलेट कंपनी पेटीएम भी पहले ट्रांजेक्‍शन पर 100 फीसदी कैशबैक ऑफर कर रही है। ऐसे में मोबिक्विक ने कुछ अलग हटकर ग्राहकों को बचत का बड़ा मौका दिया है।

मोबिक्विक के ऑफर के तहत यह वीकेंड बोनांजा ऑफर 1 अप्रैल तक लागू होगा। इसके तहत यदि आप यात्रा, मेक माइ ट्रिप, इंडिगो या फिर आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग के वक्‍त मोबिक्विक से पेमेंट करते हैं तो आपको 15 फीसदी तक की बचत करने का मौका मिलेगा। वहीं इसी प्रकार का ऑफर ग्रॉसरी की शॉपिंग पर भी मिल रहा है। इसके तहत यदि आप बिग बास्‍केट, रिलायंस फ्रेश, स्‍पेंसर्स या फिर ग्रोफर से ग्रॉसरी की शॉपिंग करते हैं और इसके बिल का भुगतान के लिए मोबिक्विक वॉलट का प्रोग करते हैं तो आपको 20 फीसदी की भारी भरकम बचत करने का भी मौका मिलेगा।

सिर्फ शॉपिंग या फिर घूमने फिरने पर ही नहीं बल्कि खाने पीने पर भी आपको भारी छूट का फायादा उठाने का मौका मिल रहा है। इस ऑफर के तहत फूड होम डिलिवरी सर्विस स्विगी, ज़ोमेटा, बार्बेक्‍यू नेशन और फूड पांडा पर फूड ऑर्डर करने पर आपको मोबिक्विक के जरिए 30 फीसदी की बड़ी बचत करने का मौका मिल रहा है। मोबिक्विक के अनुसार ग्रॉसरी के अलावा यदि आप पेट्रोल या डीजल भरवाते समय, मिल्‍क बूथ पर, मूवीज़ में, फोन रिचार्ज करने पर या फिर लोकल स्‍टोर से शॉपिंग करने के बाद मोबिक्विक से पेमेंट करने पर भारी छूट मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा