1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेटीएम मॉल ने सॉफ्टबैंक और अलीबाबा से 2,900 करोड़ रुपए जुटाए, फ्लिपकार्ट को देगी टक्‍कर

पेटीएम मॉल ने सॉफ्टबैंक और अलीबाबा से 2,900 करोड़ रुपए जुटाए, फ्लिपकार्ट को देगी टक्‍कर

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Apr 03, 2018 04:21 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 04:21 pm IST

पेटीएम मॉल ने सॉफ्टबैंक इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स और alibaba.com सिंगापुर ई-कॉमर्स से करीब 2,900 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसके हिसाब से पेटीएम के ऑनलाइन शॉपिंग उद्यम का मूल्य दो अरब डॉलर बैठता है।

PayTM Mall- India TV Hindi
PayTM Mall

नई दिल्ली पेटीएम मॉल ने सॉफ्टबैंक इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स और alibaba.com सिंगापुर ई-कॉमर्स से करीब 2,900 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसके हिसाब से पेटीएम के ऑनलाइन शॉपिंग उद्यम का मूल्य दो अरब डॉलर बैठता है। इस फंडिंग के माध्यम से पेटीएम मॉल फ्लिपकार्ट और अमेजॉन को टक्‍कर देने के लिए खुद को तैयार करेगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में पेटीएम ई-कॉमर्स ने कहा है कि करीब 40 करोड़ डॉलर या 2,600 करोड़ रुपए का निवेश एसबी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स (यूके) और सॉफ्टबैंक विजन फंड सहित उसकी संबद्ध इकाइयों से मिला है। वहीं alibaba.com  सिंगापुर ई-कॉमर्स से 4.5 करोड़ डॉलर या 292.5 करोड़ रुप, प्राप्त हुए हैं।

यह सौदा निजी नियोजन पेशकश के आधार पर किया गया। इसके हिसाब से पेटीएम मॉल का मूल्यांकन दो अरब डॉलर बैठता है।

इस बारे में संपर्क करने पर पेटीएम मॉल के मुख्य परिचालन अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि सॉफ्टबैंक और अलीबाबा के ताजा निवेश से कंपनी के कारोबारी मॉडल की मजबूती, वृद्धि तथा क्रियान्वयन की क्षमता का पता चलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा