1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट के एप्‍पल वीक में मात्र 79999 में मिल रहा है iPhone X, ये आईफोन भी हुए सस्‍ते

फ्लिपकार्ट के एप्‍पल वीक में मात्र 79999 में मिल रहा है iPhone X, ये आईफोन भी हुए सस्‍ते

 Published : Apr 06, 2018 02:33 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 02:33 pm IST

आईफोन खरीदना हर किसी का सपना होता है। अब यही सपना पूरा भी होने जा रहा है। यह मौका मिल रहा है देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर।

iphone- India TV Hindi
iphone

नई दिल्‍ली। आईफोन खरीदना हर किसी का सपना होता है। अब यही सपना पूरा भी होने जा रहा है। यह मौका मिल रहा है देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर। दरअसल फ्लिपकार्ट पर इस समय एप्‍पल वीक चल रहा है। जिसमें एप्‍पल के आईफोन जैसे दूसरे प्रोडक्‍ट पर भारी छूट मिल रही है। यह एप्‍पल वीक 3 अप्रैल को शुरू हो गया है, वहीं यह 9 अप्रैल तक चलेगा इस एप्‍पल वीक के दौरान आईफोन पर सबसे बड़ा डिस्‍काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां पर आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को ईएमआई पर फोन खरीदने पर 10000 रुपए का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट चुनिंदा आईफोन मॉडल्‍स पर 50 फीसदी का बायबैक भी ऑफर कर रही है। 

एप्‍पल वीक की बात करें तो हां पर आईफोन के अलावा यहां पर दूसरे एप्‍पल प्रोडक्‍ट भी मिल रहे हैं। यहां एप्‍पल के लैपटॉप की रेंज 55990 रुपए से शुरू होती है। वहीं आईपैड के विभिन्‍न मॉडल 25900 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्‍ध हैं। यहां पर एप्‍पल आईफोन एक्‍स, आईफोन 8 और आईफोन 7, आईफोन 6 सीरीज़ और आईफोन एसई पेश की गई है। 

इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण आईफोन एक्‍स है। सेल में 64जीबी वाला आईफोन एक्‍स मात्र 79999 रुपए में मिल रहा है। जबकि इसकी कीमत 95390 रुपए है। वहीं इसका 256 जीबी वेरिएंट 94999 रुपए में मिल रहा है जिसकी वास्‍तविक कीमत 108930 रुपए है। इसके साथ ही इस पर आईसीआईसीआई बैक का 10000 का कैशबैक और 16000 रुपए का एक्‍सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आईफोन एक्‍स को कंपनी ने पिछले साल अक्‍टूबर में लॉन्‍च किया था, जिसमें फेसआईडी, सुपर रेटिना डिस्‍प्‍ले, एनिमोजी, डुअल रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए थे। 

सेल के दूसरे आकर्षण की बात करें तो यहां पर आईफोन 8 का 64 जीबी वेरिएंट 54999 रुपए में मिल रहा है। जबकि इसकी मूल कीमत 67940 है। वहीं इसका 256 जीबी वेरिएंट 69499 रुपए में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 81500 रुपए है। आईफोन 8 प्‍लस के 64 जीबी वेरिएंट की बात करें तो यह 63999 रुपए में उपलब्‍ध है, जबकि इसका 256 जीबी वेरिएंट 84790 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा आईफोन 7 41999 रुपए, आईफोन 7 प्‍लस 57794 रुपए में मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा