नई दिल्ली। Apple के iPhone 12 का इंतजार आज खत्म हो गया। एक इवेंट में कंपनी ने Apple iPhone event live: iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Mini को लॉन्च कर दिया। iPhone 12 को लॉन्च कर दिया। इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि यह अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। Apple ने इस स्मार्टफोन को 5 कलर वेरियंट्स में लॉन्च किया है। कंपनी के प्रोसेसर के बारे में दावा किया गया है कि यह अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर है। जानें, क्या है ऐपल के इन नए प्रॉडक्ट्स की खासियतें और कीमतें:
- Hindi News
- पैसा
- गैजेट
- Apple iPhone event highlights: iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, and iPhone 12 Pro Max हुए लॉन्च
Apple iPhone event highlights: iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, and iPhone 12 Pro Max हुए लॉन्च
Apple के iPhone 12 का इंतजार आज खत्म हो गया। एक इवेंट में कंपनी ने Apple iPhone event live: iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Mini को लॉन्च कर दिया।
Apple iPhone event live updates
-
11:52 PM (IST) Oct 13, 2020
भारत में Apple iPhone 12 और iPhone 12 mini को क्रमश: 79,900 रुपये और 69,900 की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, iPhone 12 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये और 12 Pro Max की कीमत 1,29,900 रुपये रखी गई है।
-
11:45 PM (IST) Oct 13, 2020
यह आईफोन Lidar सेंसर से लैस है और इस सेंसर की मदद से आप किसी चीज को स्कैन कर सकेंगे। यह काफी हद तक एक्सरे जैसा है। इसके साथ लो लाइट में भी ऑटो फोकस मिलेगा। iPhone 12 PRO Max की कीमत कंपनी ने 1,099 डॉलर (लगभग 80,600 रुपये) तय की है।
-
11:44 PM (IST) Oct 13, 2020
iPhone 12 PRO Max में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा और सभी लेंस 12 मेगापिक्सल के होंगे। कैमरे के साथ एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी और 60 फ्रेम प्रति सेंकेंड की दर से के वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो सकेगी।
-
11:44 PM (IST) Oct 13, 2020
इस फोन के कैमरे के साथ डीप फ्यूजन भी मिलेगा। iPhone 12 pro में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा और साथ ही 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा। इस फोन की कीमत 999 डॉलर (लगभग 73000 रुपये) रखी गई है।
-
11:44 PM (IST) Oct 13, 2020
एप्पल के iPhone 12 pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इस फोन की बॉडी स्टेनलेस स्टील और ग्लास की है। इसे आईपी 68 रेटिंग मिली है यानी यह फोन 6 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। iPhone 12 pro में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसमें सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है। इसमें भी ए-14 प्रोसेसर दिया गया है।
-
11:35 PM (IST) Oct 13, 2020
कंपनी ने आईफोन 12 मिनी को भी लॉन्च किया। इस फोन में 5.4 इंच की डिस्प्ले है। यह दुनिया का सबसे पतला और छोटा 5जी स्मार्टफोन है। इसमें आईफोन 12 के सभी फीचर्स मिलेंगे। फोन में ड्यूल रियर कैमरा और नाइट मोड की सुविधा भी मिलेगी। आईफोन 12 मिनी की कीमत 699 डॉलर (51,337 रुपये) है।
-
11:30 PM (IST) Oct 13, 2020
iPhone 12 के कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड मोड, नाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। खास बात यह है कि आईफोन 12 के सभी मॉडल में नाइट मोड मिलेगा।
-
11:07 PM (IST) Oct 13, 2020
iPhone 12 में सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले (Super Retina XDR Display) है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे ड्यूरेबल और बेस्ट स्क्रीन है।
-
11:07 PM (IST) Oct 13, 2020
आईफोन 12 में ए-14 बायोनिक प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर है।
-
11:07 PM (IST) Oct 13, 2020
आईफोन की डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 का सपोर्ट मिलेगा। Apple के इस फोन में वायरलस चार्जिंग और ड्यूल सिम सपोर्ट की सुविधा दी गई है।
-
10:56 PM (IST) Oct 13, 2020
5जी के लिए एप्पल ने अमेरिका में वेरिजॉन के साथ साझेदारी की है। आईफोन 12 के 5जी की स्पीड 4GBPS होगी। इसकी अपलोडिंग के बारे में कहा जा रहा है कि 200 GPBS होगी।
-
10:56 PM (IST) Oct 13, 2020
आईफोन 12 को कंपनी के सीईओ टिम कुक ने अब तक का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन बताया।
-
10:53 PM (IST) Oct 13, 2020
Apple iPhone 12 को कंपनी ने किया लॉन्च। यह कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन है।
-
10:43 PM (IST) Oct 13, 2020
होमपॉड मिनी में एप्पल S5 चिप लगी है इसकी कीमत 99 डॉलर है
-
10:35 PM (IST) Oct 13, 2020
इवेंट की शुरुआत में होमपॉड मिनी पेश किया गया
-
10:32 PM (IST) Oct 13, 2020
एप्पल का खास इवेंट शुरू हो गया है, इस इवेंट में सबको आईफोन 12 सीरीज के सामने आने का इंतजार है,। इवेंट सितंबर के इवेंट की तरह वर्चुअल है, जिसमें कंपनी ने नई स्मार्टवॉच और आईपैड मॉडल उतारे थे।
-
10:26 PM (IST) Oct 13, 2020
iPhone 12 मॉडल 5.7 इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है। चार नए iPhone 12 मॉडल 5.4-इंच से 6.7-इंच के आकार के होंगे। सभी चार मॉडल OLED डिस्प्ले के साथ ही 5G सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।
-
10:25 PM (IST) Oct 13, 2020
अनुमान है कि एप्पल आज आईफोन 12 के अंदर 4 मॉडल उतार सकता है जिसमें iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Mini शामिल हो सकते हैं।
-
10:25 PM (IST) Oct 13, 2020
सितंबर में एक वर्चुअल इवेंट में कंपनी ने नई स्मार्टवॉच, आईपैड मॉडल और सब्सक्रिप्शन बंडल एप्पन वन को लॉन्च किया था।