1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iPhone 5S को 15,000 रुपए में बेचेगी Apple, एंड्रॉयड बनाने वाली दिग्‍गज कंपनियों को देगी टक्‍कर

iPhone 5S को 15,000 रुपए में बेचेगी Apple, एंड्रॉयड बनाने वाली दिग्‍गज कंपनियों को देगी टक्‍कर

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 10, 2017 02:05 pm IST,  Updated : May 10, 2017 02:09 pm IST

एंड्रॉयड फोन बनाने वाली दिग्‍गज कंपनियों को टक्‍कर देने के लिए Apple अपने iPhone 5S की कीमतें घटा कर 15,000 रुपए करने पर विचार कर रही है।

iPhone 5S को 15,000 रुपए में बेचेगी Apple, एंड्रॉयड बनाने वाली दिग्‍गज कंपनियों को देगी टक्‍कर- India TV Hindi
iPhone 5S को 15,000 रुपए में बेचेगी Apple, एंड्रॉयड बनाने वाली दिग्‍गज कंपनियों को देगी टक्‍कर

नई दिल्‍ली। Apple के फैन्‍स के लिए यह अच्‍छी खबर है। एंड्रॉयड फोन बनाने वाली दिग्‍गज कंपनियों जैसे लेनोवो, सैमसंग, मोटोरोला और दूसरी कंपनियों को टक्‍कर देने के लिए Apple अपने iPhone 5S की कीमतें घटा कर 15,000 रुपए करने पर विचार कर रही है। इकॉनोमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2013 में लॉन्‍च हुए iPhone 5S की कीमतों में कटौती करने पर विचार कर रही है। iPhone 5S आज भी भारतीय उपभोक्‍ताओं में खासा लोकप्रिय है, भलेही इसके लॉन्चिंग के 4 साल बीत चुके हों। सस्‍ता iPhone 5S बिक्री के लिए एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर ऑनलाइन उपलब्‍ध होगा। आपको याद होगा कि iPhone 5S के साथ ही Touch ID की शुरुआत की थी।

अगर Apple 15,000 रुपए में iPhone 5S बेचने की शुरुआत करती है तो वह चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi को कड़ी टक्कर देगी। इसके अलावा, अब 20,000 रुपए की कीमत में आने वाला Apple iPhone SE भारत के ऑफलाइन बाजार में एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : HTC ने अपने 4G LTE कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन के दाम 5 हजार रुपए कम किए

Apple iPhone 8 के संदर्भ में सामने आई ये जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 8 के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। Apple इस बार आॅल मेटल डिजाइन को हटा कर ग्लास बैक पैनल का उपयोग कर सकती है। iPhone 8 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध होगा। वहीं सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार फॉक्सकॉन ने iPhone में वायरलेस सपोर्ट के लिए जरूरी कंपोनेंट बनाने भी शुरू कर दिए हैं। निक्की एशियन रिव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 8 में उपयोग होने वाली वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा सिर्फ प्रीमियम वैरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव हो सकती है। इसके साथ ही iPhone 8 के कैमरा मॉड्यूल प्राइमसेंस से 3D सेंसिंग तकनीक का उपयोग कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा