1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. स्पीड संबंधी विज्ञापन पर एयरटेल का जियो पर पलटवार, कहा- ब्रांड को धूमिल और यूजर्स को भ्रमित करने का प्रयास

स्पीड संबंधी विज्ञापन पर एयरटेल का जियो पर पलटवार, कहा- ब्रांड को धूमिल और यूजर्स को भ्रमित करने का प्रयास

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 21, 2017 04:09 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 04:09 pm IST

भारती एयरटेल ने सबसे तेज नेटवर्क संबंधी अपने विज्ञापन अभियान के बारे में रिलांयस जियो के आरोपों पर पलटवार किया है और कहा- ब्रांड को धूमिल करने का प्रयास है।

स्पीड संबंधी विज्ञापन पर एयरटेल का जियो पर पलटवार, कहा- ब्रांड को धूमिल और यूजर्स को भ्रमित करने का प्रयास- India TV Hindi
स्पीड संबंधी विज्ञापन पर एयरटेल का जियो पर पलटवार, कहा- ब्रांड को धूमिल और यूजर्स को भ्रमित करने का प्रयास

नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने सबसे तेज नेटवर्क संबंधी अपने विज्ञापन अभियान के बारे में रिलांयस जियो के आरोपों पर पलटवार किया है। एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि जियो की शिकायत उसके ब्रांड को धूमिल और ग्राहकों को भ्रमित करने का प्रयास है।

इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट स्पीड परीक्षण फर्म ओकला ने अपने निष्कर्षों का बचाव किया है। फर्म के निष्कर्षों में भारती एयरटेल के ब्रॉडबैंड नेटवर्क को सबसे तेज बताया गया था। रिलायंस जियो ने इस दावे को चुनौती दी थी।

स्पीडटेस्ट ओकला के एप के मुख्य परिचालन अधिकारी जेमी स्टीवन ने एक बयान में कहा, ओकला एयरटेल को भारत का सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क बताने संबंधी अपने दावे का पूरी तरह समर्थन करता है। ओकला ने तीसरी व चौथी तिमाही 2016 के आंकड़ों के आधार पर एयरटेल को भारत में सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क करार दिया। रिलायंस जियो ने इसे चुनौती दी।

रिलायंस जियो ने भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) से शिकायत कर भारती एयरटेल के आधिकारिक तौर पर सबसे तेज नेटवर्क के दावे को गुमराह करने वाला बताया है। जियो ने अपनी शिकायत में कहा है कि एयरटेल का खुद को सबसे तेज नेटवर्क बताने का दावा गलत, गुमराह करने वाला है। यह दावा गलत मंशा से ओकला, एलएलसी के साथ साठगांठ में किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा