1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. BSNL Diwali Dhamaka: लॉन्‍च किया 4G VoLTE फोन भारत-1, 97 रुपए में महीने भर मिलेगा 4G डाटा

BSNL Diwali Dhamaka: लॉन्‍च किया 4G VoLTE फोन भारत-1, 97 रुपए में महीने भर मिलेगा 4G डाटा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 17, 2017 05:12 pm IST,  Updated : Oct 17, 2017 05:39 pm IST

दूरसंचार सेवा देने वाली सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 4जी मार्केट निजी टेलिकॉम कंपनियों रिलायंस जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने जा रही है।

BSNL Diwali Dhamaka: लॉन्‍च किया 4G VoLTE फोन भारत-1, 97 रुपए में महीने भर मिलेगा 4G डाटा- India TV Hindi
BSNL Diwali Dhamaka: लॉन्‍च किया 4G VoLTE फोन भारत-1, 97 रुपए में महीने भर मिलेगा 4G डाटा

नई दिल्ली।  सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने रिलायंस जियो और भारती एरयटेल को कड़ी टक्‍कर देने के लिए मंगलवार को 4G VoLTE सक्षम फोन, भारत-1 लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 2200 रुपए है। इसके लिए BSNL  घरेलू स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्‍स के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि बीएसएनएल और माइक्रोमैक्‍स दोनों बेहतर उपभोक्‍ता मोबाइल अनुभव प्रदान करने के लिए मिलकर काम करेंगी।

बीएसएनएल ने सिर्फ 97 रुपए में 28 दिन के लिए 4 जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का प्लान भी लॉन्च किया है। भारत-1 हैंडसेट में 2200 एमएएच की बैटरी और क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। इसकी रैम 512 एमबी और रोम 4जीबी की होगी। इसमें 2.4 इंच की क्‍यूवीजीए स्‍क्रीन, 2एमपी रिअर कैमरा और वीजीए सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। इसमें डुअल सिम कनेक्‍टीविटी की सुविधा मिलेगी।

माइक्रोमैक्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फोन 22 भाषाओं में काम करेगा और यह 4G VoLTE को सपोर्ट करेगा। माइक्रोमैक्स के मुताबिक उनका लक्ष्य देश की उस 50 करोड़ आबादी तक 4जी सेवा पहुंचाना है, जो अब भी इंटरनेट से अछूती है। भारत वन फोन में बीएसएनएल की सिम होगी लेकिन ग्राहक चाहें तो इसमें दूसरी टेलिकॉम कंपनी की सिम भी डाल सकते हैं।

गौरतलब है कि रिलायंस जियो 3 साल के लिए 1500 रुपए की सिक्योरिटी के साथ फ्री जियोफोन दे रहा है। रिलायंस जियो ने इसके लिए 24 अगस्त से 3 दिन के लिए बुकिंग शुरू की थी और 3 दिन में करीब 60 लाख फोन की बुकिंग हुई थी।  जिन ग्राहकों ने फोन की बुकिंग कराई थी उनको अभी डिलिवरी दी जा रही है। रिलायंस जियो जियोफोन की बुकिंग का दूसरा दौर दिवाली के बाद शुरू करने जा रहा है।

रिलायंस जियो के अलावा एयरटेल भी 1399 रुपए में स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा कर चुका है। इसके लिए एयरटेल ने मोबाइल बनाने वाली कंपनी कार्बन मोबाइल के साथ करार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा