1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Flipkart Sale: मोटो जी6 प्‍ले पर भारी छूट, 10000 से भी कम हो गई फोन की कीमत

Flipkart Sale: मोटो जी6 प्‍ले पर भारी छूट, 10000 से भी कम हो गई फोन की कीमत

 Published : Jul 18, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Jul 18, 2018 03:02 pm IST

नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो सोचिए मत, 19 जुलाई से पहले खरीद ही डालिए। क्‍योंकि मोटोरोला का लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन मोटो जी6 प्‍ले पर कंपनी भारी डिस्‍काउंट दे रही है।

Moto G6 Play- India TV Hindi
Moto G6 Play

नई दिल्‍ली। नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो सोचिए मत, 19 जुलाई से पहले खरीद ही डालिए। क्‍योंकि मोटोरोला का लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन मोटो जी6 प्‍ले पर कंपनी भारी डिस्‍काउंट दे रही है। डिस्‍काउंट के बाद इस फोन की कीमत 9999 रुपए हो जाएगी। दरअसल फ्लिपकार्ट पर बिग शॉपिंग डेज़ सेल में कंपनी इस फोन पर एक्‍सचेंज डिस्‍काउंट दे रही है। इस डिस्‍काउंट के बिना यह फोन 11999 रुपए में मिल रहा है। यदि आप अपने किसी पुराने स्‍मार्टफोन से इसे एक्‍सचेंज करते हैं तो आपको 2000 रुपए की अतिरिक्‍त छूट मिलेगी। इसके अलावा आपको फोन की 11000 रुपए की अधिकतम डिस्‍काउंट कीमत भी हासिल कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर इसके अन्‍य ऑफर्स की बात करें तो आपको इस पर नो कॉस्‍ट ईएमआई का भी फायदा मिल रहा है। इसके तहत आप बिना किसी अतिरिक्‍त ब्‍याज या प्रोसेसिंग फीस अदा किए 1334 रुपए प्रति माह की दर से ईएमआई पर यह फोन ले सकते हैं। इसके अलावा आपको विभिन्‍न क्रेडिट कार्ड की ओर से 399 की ईएमआई का विकल्‍प भी मिल रहा है। वहीं यदि आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट भी प्रदान किया जा रहा है। वहीं यदि आप एचडीएफसी के कार्ड के साथ ईएमआई पर फोन लेते हैं तो आपको 5 फीसदी की अतिरिक्‍त छूट भी मिलेगी। इसके अलावा जियो की ओर से 2200 रुपए का कैशबैक भी मिल रहा है।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो मोटो जी6प्‍ले को कंपनी ने 3 जीबी की रैम के साथ पेश किया है। वहीं इसमें 32 जीबी की इनबिल्‍ट मैमोरी दी गई है। फोन की मैमोरी को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का भी विकल्‍प है। फोन में 5.7 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो मोटो जी6 प्‍ले में 13 एमपी का रियर कैमरा है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 8 एमपी का है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा