1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. स्नैपडील का धमाका सेल : कई शानदार स्मार्टफोन्‍स पर मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर और छूट

स्नैपडील का धमाका सेल : कई शानदार स्मार्टफोन्‍स पर मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर और छूट

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 25, 2017 06:49 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 06:49 pm IST

स्नैपडील के धमाका सेल में मोटो जी टर्बो एडिशन, iPhone 5S और iPhone 7 समेत कुछ दूसरे स्मार्टफोन्‍स पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

स्नैपडील का धमाका सेल : कई शानदार स्मार्टफोन्‍स पर मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर और छूट- India TV Hindi
स्नैपडील का धमाका सेल : कई शानदार स्मार्टफोन्‍स पर मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर और छूट

नई दिल्‍ली। स्नैपडील पर मंगलवार को धमाका सेल का आयोजन किया गया है। स्नैपडील के इस सेल में मोटो जी टर्बो एडिशन, iPhone 5S और iPhone 7 समेत कुछ दूसरे स्मार्टफोन  आकर्षक दामों पर बेचे जा रहे हैं। स्नैपडील के इस ऑफर के अंतर्गत, किसी भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट कस्‍टमर्स को दिया जाएगा। इंस्टेंट डिस्काउंट के तहत अधिकतम छूट 1,500 रुपए है। इसके साथ ही सभी स्मार्टफोन्‍स पर नो कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ZTE ने लॉन्‍च किया ब्‍लेड मैक्‍स 3 स्‍मार्टफोन, दमदार बैटरी देगी 40 घंटे का टॉकटाइम

स्नैपडील के ऑफर के तहत, मोटो जी टर्बो एडिशन स्मार्टफोन 8,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। LeEco Le2 32GB वैरिएंट भी 11,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेनोवो जेड2 प्लस 32GB वैरिएंट 11,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें : गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक के बाद अब Apple उपलब्‍ध कराएगी सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा

स्नैपडील Apple iPhone पर भी आकर्षक छूट दे रही है। iPhone 5S 16 जीबी वैरिएंट स्पेस ग्रे और सिल्वर कलर वैरिएंट में 17,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। Apple iPhone 7 Plus 32GB वैरिएंट 57,999 रुपए में उपलब्ध है। वहीं iPhone 7 Plus 128GB वैरिएंट 67,999 रुपए में यहां बिक रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा