1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग के साथ मनाएं दिवाली उत्‍सव, गैलेक्‍सी जे सीरीज स्‍मार्टफोन खरीदें सस्‍ते में

सैमसंग के साथ मनाएं दिवाली उत्‍सव, गैलेक्‍सी जे सीरीज स्‍मार्टफोन खरीदें सस्‍ते में

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 27, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 02:22 pm IST

देश की सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने दिवाली के खास मौके पर दिवाली उत्सव की घोषणा की है।

samsung diwali utsav- India TV Hindi
samsung diwali utsav Image Source : SAMSUNG DIWALI UTSAV

नई दिल्‍ली। देश की सबसे भरोसेमंद स्‍मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने दिवाली के खास मौके पर दिवाली उत्‍सव की घोषणा की है। इस उत्‍सव के दौरान सैमसंग ने भारत के सबसे पसंदीदा गैलेक्‍सी जे सीरीज के स्‍मार्टफोन को खास कीमत पर अपने ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध कराने की घोषणा की है। जे सीरीज की शुरुआत 5,990 रुपए से होगी।

सैमसंग का यह दिवाली उत्‍सव 26 अक्‍टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगा। इस उत्‍सव के तहत आप सैमसंग के ऑनलाइन स्‍टोर के अलावा सभी प्रमुख रिटेल स्‍टोर पर स्‍मार्टफोन खरीद सकते हैं। सैमसंग एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोर पर स्‍मार्टफोन पर एक साल अतिरिक्‍त वारंटी को भी मामूली कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग ने दिवाली उत्‍सव के तहत जे सीरीज में पांच फोन को आकर्षक कीमत पर पेश किया है। इसमें सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन गैलेक्‍सी जे2 कोर है, जिसकी कीमत 6,190 रुपए है लेकिन दिवाली उत्‍सव में आप इसे केवल 5,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

इसके बाद गैलेक्‍सी जे2 2018 है, जिसकी कीमत 7,690 रुपए है लेकिन इस उत्‍सव में आप इसे 6,990 रुपए की विशेष कीमत पर अपना बना सकते हैं। गैलेक्‍सी जे4 16जीबी, जिसकी कीमत 8,990 रुपए है इसे आप इस दिवाली उत्‍सव के दौरान केवल 8,250 रुपए में खरीद सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्‍सी जे6 32जीबी, जिसकी कीमत 12,490 रुपए है, इस स्‍मार्टफोन को आप सैमसंग के दिवाली उत्‍सव में 11,490 रुपए में खरीद सकते हैं। गैलेक्‍सी जे6 64जीबी, जिसकी कीमत 13,990 रुपए है, को आप इस उत्‍सव के दौरान केवल 12,990 रुपए में अपना बना सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा