1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Whatsapp कर रहा है डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एंट्री की तैयारी, जल्द कर सकता है घोषणा

Whatsapp कर रहा है डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एंट्री की तैयारी, जल्द कर सकता है घोषणा

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 25, 2017 11:22 am IST,  Updated : Feb 25, 2017 11:22 am IST

Whatsapp के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन ने कहा कि कंपनी अधिक लाभ का कारोबार माने जाने वाले डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है।

Whatsapp कर रहा है डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एंट्री की तैयारी, जल्द कर सकता है घोषणा- India TV Hindi
Whatsapp कर रहा है डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एंट्री की तैयारी, जल्द कर सकता है घोषणा

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग एप Whatsapp डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को 8 साल पूरे होने के मौके पर कंपनी के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन ने कहा कि उनकी कंपनी अधिक लाभ का कारोबार माने जाने वाले डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एंट्री करने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़े: Whatsapp में आया यह नया फीचर, अब अपने दोस्‍तों पर रख सकते हैं नजर

हुआ ये अहम बदलाव

  • वॉट्सऐप पर फिलहाल स्टेटस डिफॉल्ट रूप से Hey there, I’m using WhatsApp.’ वॉट्सऐप स्टेटस में अभी कुछ डिफॉल्ट मेसेज सेट किए जा सकते हैं या फिर खुद से टेक्स्ट लिखा जा सकता है।
  • ज्यादा से ज्यादा स्माइली ऐड करके अपने स्टेटस को अच्छा बनाया जा सकता है।
  • मगर अब यह फीचर और मजेदार होने वाला है। खासकर उन लोगों के लिए जो दिन में कई बार अपना स्टेटस अपडेट करते हैं।

यह भी पढ़े: WhatsApp यूजर्स अब एक साथ भेज सकेंगे 30 फोटो या वीडियो, मिलेगा GIF इमेज सर्च का ऑप्‍शन

आप स्टेटस में कर पाएंगे ये काम

  • वॉट्सऐप स्टेटस में टेक्स्ट की जगह आप छोटा सा विडियो पोस्ट कर पाएंगे।
  • अभी ऐसा फीचर इंस्टाग्राम में (Instagram Stories) है जो बहुत हद तक स्नैपचैट के इसी नाम वाले फीचर जैसा है।
  • अब आप वॉट्सऐप पर फोटो, विडियो और GIF शेयर किए जा सकेंगे, जिन्हें कोई भी देख सकेगा।
  • वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट 24 घंटों बाद अपने आप गायब हो जाएगा।

WhatsApp ने शुरू किया नया फीचर, अब स्टेटस में डाल सकेंगे फोटो और विडियो

तस्वीरों में देखिए कैसे करें Gmail पर आईडी ब्लॉक

how to block Gmail ID

Untitled-1 (25)IndiaTV Paisa

Capture2 (9)IndiaTV Paisa

Capture3 (10)IndiaTV Paisa

capture4IndiaTV Paisa

दोस्त कर पाएंगे स्टेट्स पर कमेंट

  • यह वॉट्सऐप के बुनियादी फीचर्स में किया गया एक बड़ा बदलाव है।
  • अभी यह सिर्फ इंस्टंट मेसेजिंग और कॉलिंग के लिए इस्तेमाल जाता है।
  • सोशल नेटवर्किंग के लिए इसमें ग्रुप चैट या ब्रॉडकास्ट मेसेज जैसे फीचर्स थे, मगर ‘स्टेटस’ फीचर इसे और बेहतर बना रहा है।
  • आपके स्टेटस पर दोस्त कॉमेंट भी कर पाएंगे मगर वे कॉमेंट किसी और को नहीं दिखेंगे।
  • आपको चैट के जरिए ये मेसेज मिलेंगे। आप यह भी देख पाएंगे कि दोस्त किस अपडेट पर रिप्लाई कर रहा है।

स्टेटस अपडेट हुआ बेहद आसान

  • आपको अब स्टेटस अपडेट करने के लिए मेन्यु में अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • चैट्स और कॉल्स के बीच में इसके लिए अलग से टैब मिलेगा।
  • डिफॉल्ट सेटिंग्स के तहत आपके सभी कॉन्टैक्ट्स इस अपडेट को देख पाएंगे।
  • आप चाहें तो सेटिंग्स को चेंज कर सकते हैं और तय कर सकते हैं कि किन-किन लोगों को यह दिखना चाहिए या किन्हें नहीं दिखना चाहिए।

फेक न्यूज पर कड़ा कदम उठाने की जरूरत

  • यह पूछे जाने पर कि फेसबुक ने फेक न्यूज पर कड़ा कदम उठाया है, इस पर वॉट्सऐप का क्या रुख है।
  • ऐक्टन ने कहा, फेक न्यूज के चैलेंज को लेकर हम जागरूक हैं।
  • हमने इसके बारे में और लोगों पर इसके असर को समझना शुरू किया है।
  • हमारा मानना यह है कि एक ऐसा टूल बनना चाहिए, जिससे लोग ऐसी फेक खबरों को पहचान सकें और इन पर रोक लगा सकें।
  • फेक न्यूज फैलाने वाले यूजर्स को बैन करने का प्रावधान होना चाहिए।

2009 में हुई थी वॉट्सऐप की शुरुआत

  • यूक्रेन के जान कॉम ने ऐक्टन के साथ मिलकर 2009 में वॉट्सऐप की स्थापना की थी।
  • फिलहाल पूरी दुनिया में वॉट्सऐप के 1.2 बिलियन मासिक ऐक्टिव यूजर हैं।
  • इनमें से 20 करोड़ लोग अकेले भारत से हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा