1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. कूलपैड 20 अगस्‍त को भारत में लॉन्‍च करेगी कूलप्‍ले 6, ये है इसकी संभावित कीमत

कूलपैड 20 अगस्‍त को भारत में लॉन्‍च करेगी कूलप्‍ले 6, ये है इसकी संभावित कीमत

 Published : Aug 12, 2017 06:49 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 06:49 pm IST

कूलपैड 20 अगस्‍त को नया धमाका करने जा रही है। कंपनी इस दिन अपना नया स्‍मार्टफोन कूल प्‍ले 6 लॉन्‍च करेगी। कंपनी चीन में इस फोन को लॉन्‍च कर चुकी है।

कूलपैड 20 अगस्‍त को भारत में लॉन्‍च करेगी कूलप्‍ले 6, ये है इसकी संभावित कीमत- India TV Hindi
कूलपैड 20 अगस्‍त को भारत में लॉन्‍च करेगी कूलप्‍ले 6, ये है इसकी संभावित कीमत

नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में तेजी से कदम जमा रही चाइनीज कंपनी कूलपैड 20 अगस्‍त को नया धमाका करने जा रही है। कंपनी इस दिन अपना नया स्‍मार्टफोन कूल प्‍ले 6 लॉन्‍च करेगी। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर बताया है कि 6 जीबी रैम वाला यह नया स्‍मार्टफोन 20 अगस्‍त को भारतीय बाजार में कदम रखेगा। आपको बता दें कि कंपनी इसी साल मई में अपने घरेलू बाजार यानि कि चीन में इस फोन को लॉन्‍च कर चुकी है। यहां इसकी कीमत 1499 युआन यानि कि करीब 14000 रुपए रखी गई है। माना जा रहा है कि इसी कीमत के आसपास यह फोन भारत में भी लॉन्‍च किया जाएगा।

कूलप्‍ले 6 के स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो इसमें 5.5 इंच फुल एचडी  डिस्प्ले है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन 7.1.1 नॉगेट पर काम करता है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि इस फोन में 6 जीबी की रैम दी गई है। वहीं इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो कूलपैड कूल प्ले 6 में एक डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल के दो सोनी सेंसर दिए गए हैं। यह रियर कैमरा 6पी लेंस, ऑटोफोकस, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। वहीं सेल्फी या फिर वीडियोकॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4060 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इससे 252 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 9 घंटे तक की इंटरनेट ब्राउजिंग, 8 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं वहीं 6 घंटे तक का गेम खेल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा