1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में शुरू हुई दुनिया के सबसे पतले फोन मोटो Z और मोटो Z Play की बिक्री

भारत में शुरू हुई दुनिया के सबसे पतले फोन मोटो Z और मोटो Z Play की बिक्री

 Published : Oct 17, 2016 06:37 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 12:44 pm IST

मोटो Z और मोटो Z प्‍ले मॉड्यूलर स्‍मार्टफोन की बिक्री सोमवार रात 11.59 बजे शुरू हो जाएगी। कंपनी ने इसी महीने इन फोन को भारत में लॉन्‍च किया था।

नई दिल्‍ली। Lenovo के नए स्‍मार्टफोन मोटो Z और मोटो Z प्‍ले मॉड्यूलर स्‍मार्टफोन की बिक्री सोमवार रात 11.59 बजे शुरू हो गई है। कंपनी ने इसी महीने इन फोन को भारत में लॉन्‍च किया था। जेड सीरीज के ये दोनों पावरफुल स्‍मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart और Amazon इंडिया पर उपलब्‍ध हैं। इन दोनों स्‍मार्टफोन में 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्‍टम है। मोटो जेेड की कीमत 39,999 रुपए जबकि मोटो जेड प्ले 24,999 रुपए है।

यह भी पढ़ें : शाओमी Mi नोट-2 में होंगे आईफोन 7 जैसे ये फीचर्स, 25000 रुपए हो सकती है कीमत

क्‍या है Z सीरीज के इन स्‍मार्टफोन्‍स की खासियत

  • इस फोन की खासियत विभिन्‍न यूटिलिटी जैसे कैमरा, पावरबैंक, म्‍यूजिक सिस्‍टम जैसे इसके मॉड्स हैं।
  • इनके रियर पैनल पर मौजूद 16 डॉट कनेक्टर के जरिए ये मोटो मॉड्स से जुड़ जाते हैं।
  • यानि कि आप इस फोन से एसएलआर कैमरे जैसी बेहतरीन फोटो के साथ म्‍यूजिक सिस्‍टम का भी मजा ले सकते हैं।
  • दोनों स्मार्टफोन में होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इनमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है।
  • मोटो जेड में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। जबकि मोटो जेड प्ले हेडफोन जैक के साथ आता है।
  • मोटो जेड दुनिया का सबसे पतला (5.2 एमएम) प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है।
  • इस फोन में 5.5 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 535 पीपीआई है।
  • फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। यह 32 जीबी और 64 जीबी के दो स्टोरेज वैरिएंट में आता है।
  • स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए (2 टीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

देखिए moto Z के लॉन्चिंग की शानदार तस्वीरें

Moto Z

1 (97)IndiaTV Paisa

2 (90)IndiaTV Paisa

3 (89)IndiaTV Paisa

4 (88)IndiaTV Paisa

5 (84)IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें : Lava का सस्ता और 4G VoLTE सुविधा से लैस X28 स्मार्टफोन

मोटो जेड की खास बातें

  • डुअल सिम वाले मोटो Z में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • फ्रंट फ्लैश और एक वाइड एंगल लेंस के साथ इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
  • इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है। इसका वज़न 136 ग्राम है और डाइमेंशन 153.3 x75.3 x5.19 मिलीमीटर है।
  • फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीए, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। इसमें नियर फील्‍उ कम्‍युनिकेशन (NFC) भी है।

मोटो जेड प्‍ले की खास बातें

  • मोटो Z प्ले में 5.5 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) फुल एचडी सुपर AMOLED स्क्रीन है। स्क्रीन की डेन्सिटी 403 PPI है।
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर लगा हुआ  है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • मोटो जेड Z में 3150 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • इस फोन का डाइमेंशन 156.4 x 76.4 x 6.99 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा