1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. कुछ ही मिनटों में अमेजन पर दूसरी बार शुरू होगी Nokia 6 की फ्लैश सेल, खरीदारी के लिए करवा लें रजिस्‍ट्रेशन

कुछ ही मिनटों में अमेजन पर दूसरी बार शुरू होगी Nokia 6 की फ्लैश सेल, खरीदारी के लिए करवा लें रजिस्‍ट्रेशन

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 30, 2017 11:36 am IST,  Updated : Aug 30, 2017 11:36 am IST

आज दूसरी बार आपके पसंदीदा Nokia 6 की बिक्री दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होने जा रही है। अगर आप Nokia 6 की खरीदारी करना चाहते हैं तो रजिस्‍ट्रेशन करवा लीजिए।

कुछ ही मिनटों में अमेजन पर दूसरी बार शुरू होगी Nokia 6 की फ्लैश सेल, खरीदारी के लिए करवा लें रजिस्‍ट्रेशन- India TV Hindi
कुछ ही मिनटों में अमेजन पर दूसरी बार शुरू होगी Nokia 6 की फ्लैश सेल, खरीदारी के लिए करवा लें रजिस्‍ट्रेशन

नई दिल्‍ली। आज दूसरी बार आपके पसंदीदा Nokia 6 की बिक्री दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होने जा रही है। 23 अगस्त को पहली बार Nokia 6 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था और दोपहर 12 बजे आयोजित की गई सेल में फोन कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। अगर आप Nokia 6 की खरीदारी करना चाहते हैं तो  रजिस्‍ट्रेशन करवा लीजिए। नोकिया 6 खरीदने के लिए अमेजन पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। 14,999 रुपए कीमत वाले इस स्‍मार्टफोन की खरीदारी के लिए पिछली सेल के लिए 10 लाख से ज्‍यादा लोगों ने रजिस्‍ट्रेशन करवाया था।

Nokia 6 को लेकर दीवानगी के पीछे कंपनी के खास ऑफर भी एक वजह हैं। अमेजन इंडिया पर लॉन्च ऑफर के तहत अमेजन प्राइम मेंबर को अमेजन पे बैलेंस के जरिए फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं वोडाफोन यूजर को अपने 5 महीने के लिए 249 रुपये प्रति महीने पर 10 जीबी डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को किंडल ईबुक्स पर 80 प्रतिशत ऑफ (300 रुपए तक) की छूट मिलेगी और मेकमाइट्रिप पर 2,500 रुपये तक की छूट (1,800 रुपए होटल पर और 700 रुपए घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

Nokia 6 के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। स्मार्टफोन में 3GB रैम दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी की है। Nokia 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 16MP का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेंसर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा