1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Redmi के स्मार्टफोन हुए 2000 रुपये सस्ते, कीमत सुनकर तुरंत खरीद लेंगे आप

Redmi के स्मार्टफोन हुए 2000 रुपये सस्ते, कीमत सुनकर तुरंत खरीद लेंगे आप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2021 06:41 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 06:41 pm IST

देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली चीनी कंपनी रेडमी के स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका है।

Redmi के स्मार्टफोन हुए 2...- India TV Hindi
Redmi के स्मार्टफोन हुए 2 हजार रुपये सस्ते, कीमत सुनकर तुरंत खरीद लेंगे आप  Image Source : MI

देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली चीनी कंपनी रेडमी के स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका है। कंपनी इस समय रेडमी 9 सीरीज के विभिन्न फोन को सस्ते में बेच रही है। जिन फोन पर डिस्काउंट मिल रहा है उसमें रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स, रेडमी नोट 9 प्रो, रेडमी नोट 9, रेडमी 9i और रेडमी 9 प्राइम शामिल हैं। कंपनी इन स्मार्टफोन्स पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। 91Mobiles के अनुसार सस्ती कीमत पर ये फोन 31 मार्च तक ही उपलब्ध होंगे। आप अमेजन और शाओमी की वेबसाइट Mi.com के अलावा अपने पास के ऑफलाइन स्टोर्स पर भी यही छूट प्राप्त कर सकते हैं। 

कीमत की बात करें तो रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स फोन वर्तमान में 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। जबकि फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन मॉडल्स की कीमत में 2,000 रुपये तक की कटौती हुई है। 

रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कौटती के बाद 12,999 रुपये हो गई है, जो कि पहले 13,999 रुपये थी। वहीं, दूसरे 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये से घटकर 13,999 रुपये हो गई है। रेडमी नोट 9 की बात करें, तो इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कौटती के बाद 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा