1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Flipkart सेल का आखिरी दिन, सिर्फ 6999 रुपए में खरीद सकते हैं iPhone 6

Flipkart सेल का आखिरी दिन, सिर्फ 6999 रुपए में खरीद सकते हैं iPhone 6

 Published : Jul 19, 2018 10:48 am IST,  Updated : Jul 19, 2018 04:58 pm IST

फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग शॉपिंग डेज़ का आज आखिरी दिन है। सेल में आपको हजारों प्रोडक्‍ट पर भारी छूट मिल रही है। लेकिन यहां आईफोन के शौकीनों के लिए सबसे बड़ी खबर है।

iPhone 6- India TV Hindi
iPhone 6

नई दिल्‍ली। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग शॉपिंग डेज़ का आज आखिरी दिन है। सेल में आपको हजारों प्रोडक्‍ट पर भारी छूट मिल रही है। लेकिन यहां आईफोन के शौकीनों के लिए सबसे बड़ी खबर है। आप इस सेल में आईफोन 6 को किसी सस्‍ते मोबाइल की कीमत में खरीद सकते हैं। जी हां, आपको यह फोन 7000 रुपए से भी कम कीमत में मिल रहा है। लेकिन इसके लिए आपको कई सारे ऑफर्स को एकसाथ जोड़ना होगा।

आईए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट पर आईफोन 6 कैसे इतनी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल की बात करें तो आईफोन 6 की कीमत 21999 रुपए है। यह कीमत आईफोन 6 के 32 जीबी वेरिएंट की है। इस के साथ आपको 15000 रुपए का एक्‍सचेंज प्राइस मिल रहा है। यानि कि आप यदि अपने किसी पुराने फोन से एक्‍सचेंज कर आईफोन 6 खरीदते हैं तो आपको सर्वाधित 15000 का डिस्‍काउंट मिलेगा। ऐसे में आप यदि अधिकतम लाभ लेते हैं तो आपको आईफोन 6 सिर्फ 6999 रुपए में ही मिलेगा।

यहां पर आपको अन्‍य ऑफर का लाभ भी मिलेगा। एसबीआई कार्ड से आईफोन 6 खरीदने पर आपको 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। आपको यहां नो कॉस्‍ट ईएमआई का भी फायदा मिल रहा है। जिसके तहत आपको 2445 रुपए की नो कॉस्‍ट ईएमआई पर फोन खरीद पाएंगे। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड पर आपको 731 रुपए की ईएमआई पर फोन खरीदने का मौका मिल रहा है।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो आईफोन 6 में 4.7 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1334 x 750 पिक्‍सल का है। फोन में 8 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 1.2 एमपी का कैमरा है। फोन में ए8 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में iOS 9 ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा