नई दिल्ली। अगर आप बेहद कम कीमत पर शानदार फोन लेना चाहते हैं आपको आपको आने वाले कुछ घंटों तक शानदार डील मिल सकती है। जी हां, सैमसंग का बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन 5 स्मार्टफोन पर इस समय धांसू ऑफर चल रहा है। यह ऑफर फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल में जारी है। इसके तहत आपको गैलेक्सी ऑन 5 स्मार्टफोन पर 3000 रुपए का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर बिग शॉपिंग डेज़ सेल 19 जुलाई तक लागू है। ऐसे में हो सकता है कि आपको यह ऑफर भी कल तक ही मिले। ऐसे में बेहतर होगा कि आप आज ही इस ऑफर का फायदा उठा लें।
Related Stories
आइए ऑफर के बारे में जानते हैं। फ्लिपकार्ट पर बिग शॉपिग डेज़ में गैलेक्सी ऑन 5 स्मार्टफोन 5790 रुपए में मिल रहा है। जबकि इस फोन की वास्तविक कीमत 8990 है। ऐसे में आप इस फोन पर 3000 रुपए का भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा फोन पर फ्लिपकार्ट की ओर से भी कई ऑफर हैं। जिसमें एक्सचेंज ऑफर अहम है। आप अपने पुराने फोन के बदले इस पर 5500 रुपए की छूट पा सकते हैं। साथ ही आपको नोकॉस्ट ईएमआई का भी फायदा मिलेगा। वहीं सामान्य ईएमआई की दरें 193 रुपए हैं।
फोन के स्पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इस फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। वहीं इसमें 1.5 जीबी की रैम दी गई है। वहीं इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है। जिसे 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। फोन में 8 एमपी का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2600 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यहां पर आपको सैमसंग की ओर से फोन पर 1 साल की और एक्सेसरीज़ पर 6 महीने की वारंटी भी दी जा रही है।