1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Google ने Apple के इंजीनियर मनु गुलाटी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाएंगे आइफोन को टक्कर देना वला नया पिक्सल फोन

Google ने Apple के इंजीनियर मनु गुलाटी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाएंगे आइफोन को टक्कर देना वला नया पिक्सल फोन

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jun 15, 2017 04:20 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 04:20 pm IST

Google ने भारतीय मूल के इंजीनियर मनु गुलाटी को अपने यहां नियुक्त किया है। गुलाटी गूगल के प्रस्तावित पिक्सल फोन को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Google ने Apple के इंजीनियर मनु गुलाटी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाएंगे आइफोन को टक्कर देना वला नया पिक्सल फोन- India TV Hindi
Google ने Apple के इंजीनियर मनु गुलाटी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाएंगे आइफोन को टक्कर देना वला नया पिक्सल फोन

नई दिल्ली। इंटरनेट सर्च इंजिन Google ने भारतीय मूल के इंजीनियर मनु गुलाटी को अपने यहां नियुक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुलाटी गूगल के प्रस्तावित पिक्सल फोन को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गुलाटी एपल में आईपैड व आईफोन के लिए मुख्य आर्किटेक्ट रहे हैं। आपको बता दें कि गूगल इस साल एक नया पिक्सल स्मार्टफोन जारी करेगी। यह डिवाइस इनबिल्ट पर्सनल गूगल असिस्टेंस के साथ एपल के आईफोन 7 और 7 प्लस को सीधी चुनौती देगा।

Google के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

एपल में लगभग आठ साल तक माइक्रो आर्केटिक्ट के रूप में काम करने वाले गुलाटी ने कंपनी बदलने की सूचना सोशल मीडिया वेबसाइट लिंक्डइन के जरिए दी है।  वह अब गूगल के लिए लीड एसओसी आर्किटेक्ट बने हैं।  सीएनबीसी का कहना है कि गुलाटी गूगल की अपना प्रोसेसर बनाने की योजना में अहम भूमिका निभाएंगे।यह भी पढ़ें :मेजू लेकर आई चार्जिंग की नई तकनीक, मात्र 20 मिनट में फुल चार्ज होगी 3,000 mAh की बैटरी

साल 2016 में लॉन्च किया था पहला पिक्सल स्मार्टफोन
पिछले साल लांच किया गया पिक्सल पहला स्मार्टफोन जो गूगल के इंटेलीजेंट पर्सनल असिस्टेंट और नॉलेज नेविगेटर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 5 इंच की है और यह क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट, 4 जीबी रैम से लैस है। यह एंड्रायड नूगा 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें पिक्सल इमप्रिंट नाम का फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो डिवाइस के पीछे लगा है ताकि सभी एप, टेक्स्ट और ईमेल तक तेज पहुंच हासिल हो।यह भी पढ़ें :Xiaomi ने लॉन्च किया एक और नई टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन Mi 5c, जानिए क्या फीचर्स और कीमत

पिक्‍सल स्‍मार्टफोन के स्‍पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: पिक्‍सल में 5 इंच का डिस्प्ले और 1,920×1,080 का रेजोल्यूशन है। वहीं Pixel XL में 5.5 इंच का डिस्प्ले और 2,560×1,440 का रेजोल्यूशन होगा। दोनों में AMOLED स्‍क्रीन हैं। कैमरा: दोनों फोन में 12.3 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रैम: दोनों फोन में 4GB की रैम और 32GB/128GB का स्टोरेज ऑप्शन है।प्रोसेसर:दोनों का प्रोसेसर भी सेम ही है। दोनों में Qualcomm Snapdragon 821 लगा है।

तस्‍वीरों में देखिए कोडक का यह शानदार कैमरा फोन

Kodak Ektra

kodak-3IndiaTV Paisa

kodak-6IndiaTV Paisa

kodak-2IndiaTV Paisa

kodak-5IndiaTV Paisa

kodak-1IndiaTV Paisa

kodak-4IndiaTV Paisa

kodak-7IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा