1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सिर्फ 120 सेंकेड में आउट ऑफ स्‍टॉक हुआ Honor 7A स्‍मार्टफोन, 8999 रुपए है कीमत

सिर्फ 120 सेंकेड में आउट ऑफ स्‍टॉक हुआ Honor 7A स्‍मार्टफोन, 8999 रुपए है कीमत

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 29, 2018 05:23 pm IST,  Updated : May 29, 2018 05:23 pm IST

Huawei का Honor 7A स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर अपने पहले फ्लैश सेल में 120 सेकेंड्स के अंदर बिक गया। कंपनी ने मंगलवार को यह घोषणा की। 'Honor 7A' की कीमत 8,999 रुपए (3GB प्लस 32GB) है

Honor 7A- India TV Hindi
Honor 7A

नई दिल्ली। Huawei का Honor 7A स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर अपने पहले फ्लैश सेल में 120 सेकेंड्स के अंदर बिक गया। कंपनी ने मंगलवार को यह घोषणा की। 'Honor 7A' की कीमत 8,999 रुपए (3GB प्लस 32GB) है और यह एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्डस और बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड्स के साथ 'नो कॉस्ट ईएमआई' के साथ उपलब्ध है।

Huawei उपभोक्ता व्यापार समूह के उपाध्यक्ष (बिक्री) पी. संजीव ने कहा कि यह भारतीय बाजार में हमारी मजबूत स्थिति की पुष्टि करता है और हमें आनेवाले समय में हमारे उपभोक्ताओं के लिए सर्वोत्कृष्ट श्रेणी के उत्पादों को लांच करना जारी रखने का भरोसा देता है।

इस डिवाइस में 13 मेगापिक्सल प्लस दो मेगापिक्सल का डुअल लेंस रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी स्क्रीन 5.7 इंच की है, जिसका आसपेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 'फुलव्यू डिस्प्ले' है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 75.4 फीसदी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा