1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. हुवावे ने लॉन्‍च किया एंजॉय 8ई यूथ स्‍मार्टफोन, बेमिसाल खूबियां सुनकर हो जाएंगे खुश

हुवावे ने लॉन्‍च किया एंजॉय 8ई यूथ स्‍मार्टफोन, बेमिसाल खूबियां सुनकर हो जाएंगे खुश

 Published : May 26, 2018 01:32 pm IST,  Updated : May 26, 2018 01:32 pm IST

चीन की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना नया स्‍मार्टफोन एंजॉय 8ई यूथ को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने यह फोन अपने स्‍थानीय बाजार यानि कि चीन में लॉन्‍च किया है।

huawei- India TV Hindi
huawei

नई दिल्‍ली।  कंपनी ने इस फोन की कीमत 799 युआन तय की है। भारतीय मुद्रा यह कीमत करीब 8500 रुपए होगी। कंपनी ने इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया है। लेकिन फोन भारतीय बाजार में कब लॉन्‍च होगा, इस संबंध में कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

हुवावे एंजॉय 8ई यूथ में 5.45 इंच का एचडी प्‍लस एलसीडी पैनल दिया गया है। यह फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन 2 जीबी रैम से लैस है। साथ ही इसमें 32 जीबी की स्‍टोरेज दी गई है। जिसे आप 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस, पीडीएफ और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित एमआईयूआई 8.1 पर चलता है। फोन में मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट मिलेगा। साथ ही वाई-फाई, ब्लूटूथ व पर्याप्त सेंसर दिए गए हैं। फोन में पावर बैकअप के लिए 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा