1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट पर 6500 रुपए सस्‍ते मिल रहे हैं हुवावे के दमदार स्‍मार्टफोन, इस फोन के घटे दाम

फ्लिपकार्ट पर 6500 रुपए सस्‍ते मिल रहे हैं हुवावे के दमदार स्‍मार्टफोन, इस फोन के घटे दाम

 Published : Apr 11, 2018 11:47 am IST,  Updated : Apr 11, 2018 11:47 am IST

सस्‍ता स्‍मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसे अच्‍छा मौका फिर नहीं मिल सकता। चीन की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने ऑनर ब्रांड के स्‍मार्टफोन पर खास ऑफर चल रहा है।

honor- India TV Hindi
honor

नई दिल्‍ली। सस्‍ता स्‍मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसे अच्‍छा मौका फिर नहीं मिल सकता। चीन की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने ऑनर ब्रांड के स्‍मार्टफोन पर खास ऑफर चल रहा है। जिसके तहत ऑनर के स्‍मार्टफोन बेहद खास कीमतों पर उपलब्‍ध हैं। फ्लिपकार्ट के अनुसार ऑनर के स्‍मार्टफोन पर 6500 रुपए की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। बड़ा डिस्‍काउंट ऑनर के होली 3 स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है। 

फ्लिपकार्ट पर ऑनर होली 3 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं, इस हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।ऑनर होली स्‍मार्टफोन की बात करें तो हुवावे ने इस फोन को भारत में 2016 के अंत में भारतीय बाजार में पेश किया था। लॉन्‍च के वक्‍त फोन का 2 जीबी रैम वेरिएंट 9,999 रुपए में पेश किया गया था। ऐसे में देखा जाए तो इस समय इस फोन पर 3,500 रुपए का फायदा मिल रहा है। 

स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो हुवावे ऑनर होली 3 में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1280x720 पिक्सल का है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 620 सीपीयू दिया है। साथ में 2 जीबी रैम दी गई है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी की है। यूजर के पास ज़रूरत पड़ने पर मौजूदा स्‍टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का विकल्‍प दिया गया है। कैमरे की बात करें तो होली 3 में 13 मेगापिक्सल का बीएसआई सीमॉस रियर कैमरा है। वहीं सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा