1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Huawei ने लॉन्‍च किया एंड्रॉयड नूगा से लैस Y7 स्मार्टफोन, इसमें है 4000mAh की बैटरी

Huawei ने लॉन्‍च किया एंड्रॉयड नूगा से लैस Y7 स्मार्टफोन, इसमें है 4000mAh की बैटरी

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 17, 2017 12:47 pm IST,  Updated : May 17, 2017 12:47 pm IST

Huawei ने अपना नया स्‍मार्टफोन Y7 लॉन्च कर दिया है। Huawei Y7 ग्रे, प्रेस्टीज और सिल्वर कलर वैरिएंट में उपलब्‍ध है।

Huawei ने लॉन्‍च किया एंड्रॉयड नूगा से लैस Y7 स्मार्टफोन, इसमें है 4000mAh की बैटरी- India TV Hindi
Huawei ने लॉन्‍च किया एंड्रॉयड नूगा से लैस Y7 स्मार्टफोन, इसमें है 4000mAh की बैटरी

नई दिल्‍ली। Huawei ने अपना नया स्‍मार्टफोन Y7 लॉन्च कर दिया है। Huawei Y7 ग्रे, प्रेस्टीज और सिल्वर कलर वैरिएंट में उपलब्‍ध है। इस स्‍मार्टफोन को स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, इसकी उपलब्‍धता की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Huawei Y7 के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Huawei Y7 में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सेल) एचडी 2.5D कर्व्ड ग्लास डिसप्‍ले दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इस स्‍मार्टफोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम और 4G LTE सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें :सिर्फ 5 मिनट में चार्ज होगा स्मार्टफोन, इसराइल की कंपनी 2018 में लॉन्च करेगी नई टेक्नोलॉजी वाली बैटरी

Huawei Y7 का कैमरा

बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्‍टम

Huawei Y7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है, जिसके ऊपर ईएमयूआई 5.1 स्किन दी गई है। इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 mAh की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 153.6 x 76.4 x 8.35 मिलीमीटर और वजन 165 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G LTE के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई, जीपीएस/ग्लोनैस, ए-जीपीएस और यूएसबी 2.0 जैसे फीचर हैं। इसके अलावा फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर और फोन स्टेटस इंडिकेटर भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा