1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट की सेल में Honor 9 Lite स्‍मार्टफोन ने मचाई धूम, पहली दो सेल में मिनटों में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

फ्लिपकार्ट की सेल में Honor 9 Lite स्‍मार्टफोन ने मचाई धूम, पहली दो सेल में मिनटों में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 22, 2018 06:49 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 06:49 pm IST

कंपनी ने जानकारी दी है कि Honor 9 Lite स्मार्टफोन अपनी पहली फ्लैश सेल के दौरान केवल 6 मिनट में ही 'आउट ऑफ स्टॉक' हो गया। जिसके बाद कंपनी ने बीते दिन ही इसकी दूसरी फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे आयोजित की।

Honor 9 Lite Smartphone - India TV Hindi
Honor 9 Lite Smartphone

नई दिल्‍ली। Huawei के सब-ब्रांड Honor ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 9 Lite हाल ही में भारत में लॉन्च किया था। Honor 9 Lite स्‍मार्टफोन पहली बार फ्लिपकार्ट पर 21 जनवरी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध हुआ था। कंपनी ने जानकारी दी है कि ये स्मार्टफोन अपनी पहली फ्लैश सेल के दौरान केवल 6 मिनट में ही 'आउट ऑफ स्टॉक'  हो गया। जिसके बाद कंपनी ने बीते दिन ही इसकी दूसरी फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे आयोजित की। इस फ्लैश सेल में भी यह मात्र 3 मिनट में ही दोबारा 'आउट ऑफ स्टॉक'  हो गया। Honor के अनुसार इसकी बिक्री 150 यूनिट्स प्रति सेकेंड्स के हिसाब से हुई है।

Honor 9 Lite की अगली सेल 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। Honor ने भारत में इस स्‍मार्टफोन को दो वैरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है जिसमें एक वैरिएंट 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला है। वहीं इसका दूसरा वैरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता से लैस है। इस स्मार्टफोन के 3GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए और 4GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है।

चार कैमरों से लैस है Honor 9 Lite

Honor 9 Lite की खासियत इसके चार कैमरे और बैजल-लैस डिसप्‍ले है जो 18:9 के आसपैक्ट रेशियो के साथ है। नए Honor 9 Lite में 5.65 इंच का फुल HD प्लस IPS LCD डिसप्‍ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशन 2160 x 1080 पिक्सल्स है। इसमें कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसकी इंटरनल स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में चार कैमरा दिए गए हैं यानी दो कैमरा डिवाइस के आगे और दो रियर साइड में दिए गए हैं। इनमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दोनों कैमरों में दिया गया है। ये सेंसर्स PDAF, 3D ब्यूटी, बोके‍ह इफेक्ट आदि की खूबी से लैस हैं।

Honor 9 Lite की क्‍नेक्टिविटी और बैटरी

Honor 9 Lite में 3000 mAh की बैटरी दी गई है और ये EMUI 8.0 के साथ लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। वहीं फिंगरप्रिंट सेंसर इसमें बैक पैनल पर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, डुअल-सिम और माइक्रो USB पोर्ट आदि दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा