1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एयरटेल के बाद अब आइडिया ने खत्म की डोमेस्टिक रोमिंग, इनकमिंग कॉल्‍स के लिए नहीं देना होगा कोई चार्ज

एयरटेल के बाद अब आइडिया ने खत्म की डोमेस्टिक रोमिंग, इनकमिंग कॉल्‍स के लिए नहीं देना होगा कोई चार्ज

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 12, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 02:11 pm IST

टेलीकॉम ऑपरेटर आइडिया सेल्यूलर ने डोमेस्टिक रोमिंग खत्म करने की घोषणा की है। इसके बाद आपको रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल्‍स पर कोई चार्जेस नहीं देना होगा।

एयरटेल के बाद अब आइडिया ने खत्म की डोमेस्टिक रोमिंग, इनकमिंग कॉल्‍स के लिए नहीं देना होगा कोई चार्ज- India TV Hindi
एयरटेल के बाद अब आइडिया ने खत्म की डोमेस्टिक रोमिंग, इनकमिंग कॉल्‍स के लिए नहीं देना होगा कोई चार्ज

नई दिल्ली। टेलीकॉम ऑपरेटर आइडिया सेल्यूलर ने डोमेस्टिक रोमिंग खत्म करने की घोषणा की है। इसके बाद आपको रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल्‍स पर कोई चार्जेस नहीं देना होगा। इसके साथ ही कंपनी ने विदेश यात्रा करने वालों को ‘बिल शॉक’ से बचाने के लिए इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च किया है। इससे पहले फरवरी के अंत में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने रोमिंग खत्म की थी।

एक अप्रैल से नहीं लगेगा रोमिंग चार्जेस

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि एक अप्रैल से यूजर्स को रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल्‍स के लिए भुगतान नहीं करने पड़ेगा। इससे आइडिया के 20 करोड़ यूजर्स को फायदा होगा। देशभर के 4 लाख शहर और गावों के 2जी, 3जी और 4जी यूजर्स को रोमिंग में ज्यागा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, रोमिंग के दौरान यूजर्स सस्ती दरों पर आउटगोइंग कॉल्स और मैसेज कर सकेंगे।      

वन इंडिया, वन सर्किल

  • आइडिया ने कहा कि रोमिंग के दौरान यूजर्स अपने सर्किल रेट पर ही डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • डाटा के लिए कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा।
  • डोमैस्टिक रोमिंग पर फ्री इनकमिंग कॉल्स की सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों दी जाएगी।

इंटरनेशनल रोमिंग वैल्यू पैक

  • अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कंपनी ने इंटरनेशनल रोमिंग वैल्यू पैक लॉन्च किया है।
  • इस पैस के तहत यूजर्स को रोजाना 400 आउटगोइंग मिनट्स, 100 एसएमएस 3जीबी डाटा और अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्‍स की सुविधा मिलेगी।
  • इस पैक की कीमत 2,499 और 5,999 रुपए है। इसकी वैध्यता 30 दिनों की है।    
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा