1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Intex ने लॉन्च किया 4G Cloud String HD स्मार्टफोन, कीमत 5,599 रुपए

Intex ने लॉन्च किया 4G Cloud String HD स्मार्टफोन, कीमत 5,599 रुपए

 Published : May 24, 2016 04:50 pm IST,  Updated : May 24, 2016 04:50 pm IST

Indian company Intex technologies launches a new smartphone Cloud String.

Intex ने लॉन्च किया 4G Cloud String HD स्मार्टफोन, कीमत 5,599 रुपए- India TV Hindi
Intex ने लॉन्च किया 4G Cloud String HD स्मार्टफोन, कीमत 5,599 रुपए

नई दिल्ली। भारत की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने बजट 4जी स्मार्टफोन क्लाउड स्ट्रिंग (Cloud String) एचडी पेश किया है। इस फोन की कीमत 5,599 रुपए रखी गई है। इंटेक्स के इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिलवी ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

क्या हैं इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग स्मार्टफोन के फीचर्स  

इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 1.3GHz क्वाड कोर स्प्रेडट्रम एससी9832ए प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे यूजर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 तक बढ़ा सकता है।

तस्वीरों देखिए फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन

Fingerprint Scanner

le-eco-1-sFingerprint Scanner

coolpad-note-3Fingerprint Scanner

lenovo-k4Fingerprint Scanner

coolpad-note-liteFingerprint Scanner

honor-5XFingerprint Scanner

इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश सहित 8 मेगापिक्सल का रियर और सेलफी क्लिक करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैंरा है। फोन में 2200 एमएएच पावर की बैटरी है। इसके डायमेंशन डाइमेंशन 72.5×144.5×8.7 मिलीमीटर और वजन 150 ग्राम है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई सहित वाई-फाई 802.11 बी/जी/एऩ, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं।

इंटेक्स एक्वा सिक्योर के फीचर्स

हाल ही में कंपनी ने इंटेक्स एक्वा सिक्योर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 6,499 रुपए रखी है। फोन में बायो-मैट्रिक सिक्योरिटी और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट है। यह गोल्डन और ग्रे कलर में उपलब्ध है। इसे देश के बड़े रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स साइट पर से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- भारत में 26 मई को लॉन्‍च होग HTC 10 स्‍मार्टफोन

यह भी पढ़ें- Intex ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ अपना पहला 4जी स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा